राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत ज्वालापुर इंटर कॉलेज में शुरू हुई दृश्य चित्र प्रदर्शनी

भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी का जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय पोषण मिशन पोषण माह के तहत प्रारंभ हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम

*हरिद्वार ब्यूरो*

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत 1 सितंबर से शुरू हुए पोषण माह के तहत भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वाधान में ज्वालापुर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय दृश्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता ने किया, इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम राणा, ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार और केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून प्रादेशिक शाखा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन एस नयाल उपस्थित रहे । दृश्य चित्र प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर एवं ज्वालापुर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ,लोक गायक सेठपाल की संगीत टोली ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रागिनी और गीत गाकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया । दृश्य चित्र प्रदर्शनी के मध्य महिला बाल विकास विभाग ,आंगनवाड़ी के द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करने हेतु स्टॉल लगाए गए जिसमें आने वाले दर्शकों एवं बालक बालिकाओं को इट राइट मिशन के तहत पौष्टिक और पोषण से भरपूर आहार के विषय में जानकारी दी गई ,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमन रावत , सीएससी ज्वालापुर की प्रभारी डॉक्टर नमिता पुरी ने सरकारी योजनाओं विशेष कर मातृ वंदना योजना ,नंदा गौरा योजना के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया । हरिराम आर्य इंटर कॉलेज से एनसीसी कैप्टन नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने इस अवसर पर प्रतिभाग किया ।केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन एस नयाल ने जानकारी दी की इस अभियान के तहत जिन विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई उन बच्चों को भी मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ,उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू सिंह, मनोज कुमार ,दिनेश कुमार, हेमंत सैनी ,कैलाश, राजवीर सिंह, श्रीमती मंजू, श्रीमती पिंकी, श्रीमती ज्योति एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views