कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ और जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त रूप से नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

हरिद्वार। कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ और जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त रूप से नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति महासचिव मुकेश त्यागी ने कहा कि जनपद हरिद्वार के 322 स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित यादगार स्तंभ, अपर रोड, हरिद्वार में प्रतिवर्ष नियमित रूप से स्थानीय प्रशासन तथा नगर निगम के तत्वाधाम में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सेनानी परिवारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 1997 से किया जा रहा है। संज्ञान में आया है कि यह आयोजन इस वर्ष यहाँ ना करा कर अन्यत्र ज्वालापुर में कराए जाने हेतु कुछ बाहरी तत्वों द्वारा स्थानीय प्रशासन/नगर निगम के अधिकारियों पर अनैतिक दबाव दिया जा रहा है इससे जनपद के स्थानीय सेनानीयों के परिवारों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। हम सभी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की मांग है कि पूर्व स्थापित पंरापराओं मान्यताओं के अंतर्गत 14 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम यथास्थल हरिद्वार में ही पूर्ववत रखे जाने हेतु अपने स्तर मे तत्काल कार्यवाही करने एवं निर्देश जारी करें अन्यथा हम सभी को मजबूर होकर सत्याग्रह के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इसके साथ ही मुरली मनोहर द्वारा टाउन हॉल नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों को लेकर भी वार्ता की गई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों को ससम्मान लगाने के लिए कहा, जिस पर मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की नवनिर्मित बिल्डिंग की गैलरी में हरिद्वार के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र लगाए जायेंगे।

मुकेश त्यागी ने बताया कि कुछ

माह पूर्व बिरला घाट के गंगा के दूसरे छोर पर एक शिलापट्ट हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानियों के नामों का लगा था जिसमें कुछ नाम जिनकी कर्मस्थली हरिद्वार की नहीं रही हैं उनके नाम भी अंकित हैं, उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करते हुए किसी अन्यत्र स्थान पर अंकित किए जाएं और हरिद्वार के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से छेड़छाड़ न की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग,राजन कौशिक, अनिल कुमार, तरूण बेरी, मनोज सैनी, अशोक चौधरी,मास्टर भोपाल सिंह,रीता गुलाटी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 11 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 13 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 14 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 13 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views