मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और जनकल्याण को समर्पित:तरुण चुघ

केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित चौपाल में हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं अनुसूचित मोर्चे के प्रभारी तरुण चुग कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों और अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है वे अनुराग पैलेस में भाजपा अनुसूचित मोर्चे द्वारा आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर भी मोदी सरकार ने कार्य किया और पंच तीर्थ बनाने का काम किया जबकि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का कार्य किया

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालचंद आर्य ने कहा आज मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है यह 11 वर्ष एक ओर जहां देश के सभी वर्गों को समर्पित है वहीं अनुसूचित जाति के लिए विशेष कार्य योजनाएं इन 11 वर्षों में तैयार हुई है और आज देश का अनुचित समाज खुल करके मोदी जी के साथ खड़ा है और मोदी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि मेरे लिए देश में चार जातियां महत्वपूर्ण है जिनमें मजदूर,किसान,महिला और अनुसूचित जाति के लोग है इन सभी का उत्थान करना मेरी सरकार की प्राथमिकता है

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज इन 11 वर्षों में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में अनेक ऐसे काम हुए हैं जिनका देश की जनता भली-भांति जानती है वहीं कांग्रेस ने इन 50 वर्षों में भारत की जनता को लूटने का काम किया है

आज हरिद्वार पहुंचे इन दोनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाडा पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी और विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में स्वागत किया तत्पश्चात वे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी के दक्षिण काली मंदिर पहुंचे वहां से फिर अनुराग पैलेस पहुंचे और उसके बाद उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की

इस अवसर पर महापौर श्री मति किरण जैसल,भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर आर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रधान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, विकास तिवारी,रंजना चतुर्वेदी,तुशांक भट्ट, योगेंद्र पाल रवि,राकेश नौटियाल,निशा पुंडीर,पार्षद अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार। रविवार को अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल…

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार, 14 जून। लालजीवाला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 3 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views