राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला तथा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली

हरिद्वार 16 जून 2025- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) डाम कोठी हरिद्वार पहुॅचकर कांवड़ यात्रा, कुम्भ मेला तथा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद टिहरी में महिलाओं का एनिमिक सर्वे कराने सहित किये गये विभिन्न कार्यों की प्रशंसा करते हुए निर्देश दिये कि उसी तर्ज पर हरिद्वार हरिद्वार के चहुॅमुखी विकास हेतु नवाचार के कार्य किये जायें। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की ऑन ग्राउण्ड प्रजेंटेशन तैयार कराने का टास्क जिलाधिकारी को दिया।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा तथा कुम्भ मेले के सफल संचालन हेतु कांवड़ यात्रा को प्रोफेशनली डील किया जाये तथा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था एवं भावनाओं को फोटो एवं वीडियोग्राफ के माध्यम से अंकित किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग की चर्चा न होेकर कांवड़ यात्रा तथा हरिद्वार के महत्व की चर्चा पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि कांवड़ दर्शन के रूप में कांवड़ यात्रा महत्व आदि के बारे में बताया जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां तथा पहलुओं को जनता तक पहुॅचाया जाये ताकि गलत व्यक्तियों को बोलने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ मेले के दौरान एसडीआरएफ की टीम द्वारा अच्छी कार्य शैली का उदाहरण पेश किया गया था, उनके अनुभव साझा किये जाये।

राज्यपाल ने कहा कि हरिद्वार पौराणिक एवं धार्मिक आस्था का गढ़ हैं, इसके चहुॅमुखी विकास हेतु दूरगाामी सोच रखते हुए स्थायी प्रकृति के कार्यों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जनपद को धार्मिक आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था के हब के रूम में भी विकसित किया जाये।

राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु शुरू किये गये आंगनबाड़ी सुपर स्टार के लिए सीडीओ की प्रशंसा। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्टिंग के प्रति जनता को जागरूक किया जाये ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी क्राईम एवं यातायात जितेन्द्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह सहित अम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views