जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने खाद्य सुरक्षा तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों क्या दिए आदेश, पढ़े पूरी खबर 

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनता के लिए स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कराने आदेश खाद्य सुरक्षा तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये।

गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पनीर निर्माण ईकाई बरकत डेयरी गा्रम जशोदरपुर में छापेमारी की। छापेमारी में कई अनियमितताएं सामने आई। जिसमें पनीर फैक्ट्री से निकले अपशिष्ट को गड्डे में जमा किया जा रहा था, जिससे पूरे पनीर निर्माण परिसर में बेहद बदबू आ रही थी तथा खाद्य पदार्थ के दूषित होने की संभावनाएं थी। मौके पर पनीर टैस्ट रिपोर्ट, वर्करों के मेडिकल, पनीर निर्माण में प्रयुक्त मशीनों एवं उपकरणों के एसएस ग्रेड सर्टिफिकेशन, पोल्यूशन अनापत्ति प्रमाण पत्र व स्थानीय निकाय एवं ग्राम प्रधान का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये गये। निर्माण स्थल पर निर्मित पनीर को संग्रह करने के लिए प्रयोग किये जा रहे फ्रीजर अन्दर व बाहर से गन्दे पाये गये तथा एक फ्रीज के अन्दर बदबू युक्त लगभग 70 किलो पनीर रखा पाया गया, जिसे नियमानुसार निस्तारित किया गया। मशीनों के अन्दर मरी हुई मक्खियां पाई गई, लाईट कनेक्शन खुले व बोर्ड लटके हुए पाये गये। पनीर में प्रयुक्त होने वाले स्किम्ड मिल्क पाउडर के खुले एवं पैक्ड बैग का सीधे धूलयुक्त एवं गन्दी जमीन पर रखा गया था, दीवारों पर कालिख व गन्दगी पाई गई, स्टोर में जंग लगा कबाड़ व अन्य सामान पाया गया। पनीर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों तथा विक्रय बिल नहीं पाये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पनीर निर्माण कम्पनी के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश सम्बन्धितों को दिये।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि दीपावली के दृष्टिगत मिलावट खोरों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए लगातार कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक होती है तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ विषाक्त या अस्वास्थ्यकर हो सकते हैं, जिससे गंभीर बीमारियाँ जैसे पेट की समस्याएं, कैंसर, हृदय रोग आदि हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिये कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन प्राप्त हो।

छापेमारी में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

——–

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views