भारतीय किसान यूनियन टिकैत का किसान महाकुंभ  5 जून से

नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

हरिद्वार, 12 जून। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन 15 जून से रोड़ी बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान महाकुंभ में भाकियू नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत तीन दिनों तक किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा मांगें पूरी नहीं होने पर किसान देहारादून जाने वाले मार्ग की घेराबंदी करने के लिए विवश होंगे। संजय चौधरी ने कहा फसलों के दाम बढ़ाने, सब्सिडी का लाभ, सोलर पैनल लगाने में पूर्व की भांति सब्सिडी देने, सिंचाई के पानी पर छूट, बिजली बिलों का सरचार्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार मंथन के उपरांत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। धामी सरकार के शासनकाल में किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है। पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सुबा सिंह ढिल्लो, जोगेन्दर सिंह, युवा युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, सचिव बॉबी, अर्चित राणा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views