अधिवक्ता परिषद का 32 वां स्थापना दिवस मनाया

*हरिद्वार*

अधिवक्ता परिषद की स्थापना के ३२ वर्ष पूर्ण होने पर वकीलों ने एक गोष्टी का आयोजन कर धूमधाम से मनाया।अधिवक्ता परिषद की स्थापना गरीब,असहाय व निर्बल लोगों को कानूनी जानकारी व सहायता प्रदान करने के उद्देश्य की गई।

गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कक्ष में आयोजित जिला अधिवक्ता परिषद को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जिला अधिवक्ता परिषद ने अपने गठन से लेकर कई सामाजिक व कानूनी महत्वपूर्ण मुद्दे जनहित में उठाए हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिवक्ता परिषद की इस गौरवमयी यात्रा को आपस में साझा करने पर अति हर्ष हो रहा है।कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक मण्डल व वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी तेजेन्द्र गर्ग ने करते हुए कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वाह करते हुए सदैव देश हित के साथ गरीब, निर्बल व असहाय लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। प्रियंका वर्मा चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष नमित शर्मा,सचिव सतीश चौहान,संजय जैन,नीरज गुप्ता,राजेश राठौर, सुनील चौहान,तोषी चौहान,शिवानी,निशु,सुमति जखमोला,ललित उपाध्याय, कुलवंत सिंह चौहान,अलका चोपड़ा,सुधाकर सिंह,तरसेम सिंह,एसके भामा,प्रभाकर गुप्ता,अजय चौहान,रमन सैनी,राजू विश्नोई,लोकेश दक्ष,आनंद रानकोटी,अनुज शर्मा,काजल सैनी व अरुण चौहान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 5 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views