10 दिनों में सेब काश्तकारों को युनिवर्सल पेटी उपलब्ध कराऐगा उद्यान विभाग: कृषि मंत्री गणेश जोशी

धामी सरकार को किसानों की पूर्ण चिंता, जल्द मिलेगी गुणवत्तायुक्त युनिवर्सल पेटियां: कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 10 सितम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेब काश्तकारों को टेलिस्कोपिक पेटी उपलब्ध कराने से होने वाले नुकसान का संज्ञान लेते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

मंगलवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में आहूत बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में युनिवर्सल पेटी के माध्यम से सेब का विपणन किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि टेलिस्कोपिक पेटी देने से सेब काश्तकारों को नुकसान होने की आशंका होने के दृष्टिगत उन्हें अगले 10 दिवस के भीतर युनिवर्सल पेटी दी जाए ताकि बागवानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने पेटी की डिजाइनिंग एवं उसमें प्रयोग होने वाली निर्माण सामाग्री पर भी विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने कहा कि हमें किसानों की पूर्ण चिंता करते हुए उनकी आय में बढ़ौतरी के प्रयास करने हैं। मंत्री ने कहा कि युनिवर्सल पेटी प्रदान करने के बाद काश्तकार को प्रति पेटी लगभग पॉच सौ रुपये का अतिरिक्त लाभ आंकलित है। उन्होंने कहा कि विभागीय वार्षिक कलेण्डर भी तैयार किया जाए जिसके माध्यम से सभी कार्य ससमय सम्पन्न हो सके।

बैठक में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग में 637 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी करने सहित चौबटिया गार्डन के जीर्णोद्वार, आवासीय भवनों का निर्माण, सम्पर्क मार्ग सहित रिसर्च विंग स्थापना विषयक जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। चर्चा के बाद कृषि मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र चौबटिया गार्डन का दौरा करने के निर्देश दिये।

बैठक में कृषि सचिव डा0 एसएन पाण्डे, महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक रतन कुमार, मिशन निदेशक महेन्द्र पाल सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views