हरिद्वार पुलिस ने मासूम बच्ची के हत्याकांड का किया खुलासा, महंत रविंद्रपुरी महाराज ने दी बधाई

हरिद्वार। हरिद्वार में हुई चार साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संवेदनशील मामले में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज कुछ ही दिनों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने इस महत्वपूर्ण खुलासे पर हरिद्वार पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने जिस तत्परता, सूझबूझ और निष्ठा से कार्य करते हुए मासूम बच्ची के हत्यारे को पकड़ने में सफलता पाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार का अपराध समाज में असहनीय है और आरोपी को पकड़ना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि पुलिस बल का यह प्रयास न केवल अपराधियों के मन में डर पैदा करेगा बल्कि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत करेगा। उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रोफेशनल कार्यशैली से जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है और यह पुलिस की साख को और अधिक मजबूत बनाता है।

गौरतलब है कि यह मामला पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला चुका था और आमजन में आक्रोश का माहौल था। ऐसे में पुलिस द्वारा समय पर आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है बल्कि पीड़ित परिवार को भी कुछ हद तक राहत मिली है।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उम्मीद जताई कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    *वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल* *श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव…

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 3 views

    एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 3 views

    श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    • By Admin
    • June 15, 2026
    • 5 views

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 5 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 7 views