भाजपा शिवालिक नगर मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत और परिचयात्मक बैठक का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के संयोजन में शिवालिक नगर में किया गया।

बैठक की शुरुआत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल मालाओं और मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और जोश से भर गया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम नए पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह टीम पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी और पार्टी की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर तक लाभ दिलाने का कार्य करेगी।

मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने अपने उद्बोधन में कहा, “मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता हूं। हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना होगा। हम सब मिलकर शिवालिक नगर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सबको साथ लेकर कार्य करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर शिवालिक नगर के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रण लिया। सभी ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया।

इस परिचयात्मक बैठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है और सभी को साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने मिलकर शिवालिक नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने का संकल्प लिया और पार्टी की जीत के लिए एकजुट होने का प्रण लिया।मंच का संचालन संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सिंह व गौरव कपिल, मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा,मंडल मंत्री निशा मलिक, अंशिका मिश्रा व गौरव रौतेला, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक गौरव गुजर, मंडल आई.टी. संयोजक प्रणय चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, कार्यकारिणी सदस्य लजे राम शर्मा, चारू शुक्ला, राकेश राणा, नीतू चौधरी, रिंकु कृष्णा, बबलू गौंड, शौभन दत्ता, रिचा शर्मा, रीना नेगी, संदीप मैठाणी, अनीता वर्मा, राजेश बालियान, रवि वर्मा, शीला देवी, ईशा शर्मा, तिलक कुमार वशिष्ठ का स्वागत अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र करणवाल, पूर्व सभासद अजय मलिक, मनीषा त्यागी, विशाल सिंह, रामनीवास गुजर, मुकेश रावत, बिना कोटनाला, पुष्पा पाल, डॉ कमल, ममता नौटियाल, अंकित मिश्रा, रविन्द्र उनियाल,ऋषभ शर्मा, रितेश गौड, अश्वनी शर्मा, गौतम पाल, विनित गर्ग, महेंद्र शर्मा, अरविंद, पुष्पेन्द्र गुप्ता, प्रमोद डोभाल, दिनेश चौहान, हरिकेश चौहान, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र चौहान, व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views