चुनाव प्रकिया में दिव्यांग जनों को सुगमता से मतदान का प्रयोग करने के लिए उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एव व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने लिए एनजीओ के सुझाव           

*हरिद्वार 23 मई 2025* किसी भी निर्वाचन में दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत मतदान कराए जाने तथा सभी दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिस में उपस्थित एनजीओ के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह ने उपस्थित एनजीओ के पदाधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में किसी भी चुनाव में दिव्यांगजनों के सुगमता से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा एवं व्यवस्थाओं के लिए सुझाव लिए जा रहे है, जिससे की प्राप्त सुझावों के अुनसार होने वाले निर्वाचनों में उन सुझावों को शामिल कर दिव्यांगजन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

बैठक में हैप्पी फैमिली एनजीओ के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने अपना सुझाव दिया है कि दिव्यांगो को पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध हो तथा सभी दिव्यांगो की पहचान कर ली जाए तथा सभी दिव्यांगो के नाम मतदाता सूची में अंकित हो इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव से पूर्व कार्यशाला के आयोजन किया जाए। इसके अलावा ज्योति एआई ग्लास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। 

देव भूमि बाधिर एसोसिएशन प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने सुझाव दिया कि दिव्यांग जनों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए उनके साथ एक सहयोगी की व्यवस्था हो साथ ही मूक-बधिरों के लिए साइन लैंग्वेज की भी सुविधा उपलब्ध हो जिससे मूक बधिरों को किसी प्रकार से असुविधा न हो सके।

प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ दीपेश प्रसाद ने अपने सुझाव दिया कि दिव्यांगजनों को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन प्रकिया से पूर्व मतदान प्रकिया के संबंध में वीडियो के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण को निर्देश दिए है कि बैठक में एनजीओ के माध्यम से जो भी सुझाव दिए गए है उनका ड्राफ्ट तैयार कर आवश्यक करवाई हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिलाध्यक्ष देव भूमि बाधिर एसोसिएशन संदीप अरोड़ा, संस्थापक कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट वैशाली शर्मा, डॉ नरेश चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, जनहित दिव्यांग सेवा समिति सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।

———-

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views