हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने बढ़ाया महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम

*हरिद्वार/लक्सर 23 मई 2025* मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के विकासखंड लक्सर स्थित आदर्श सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया गया।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक, श्री संजय सक्सेना ने सीबीओ (कम्युनिटी बेस्ड ऑर्गनाइजेशन) आधारित पतंजलि आउटलेट गतिविधि का औपचारिक उद्घाटन किया। यह आउटलेट आदर्श सीएलएफ के तत्वावधान में संचालित होगा और इसका उद्देश्य स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस आउटलेट का संचालन तुलसी स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। यह एक महत्वाकांक्षी गतिविधि है, जिसकी कुल लागत 5 लाख रुपये है। इसमें ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से 3 लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ है, जबकि 1.5 लाख रुपये बैंक ऋण के माध्यम से जुटाए गए हैं। शेष 50,000 रुपये का योगदान स्वयं लाभार्थी समूह द्वारा किया गया है। यह मॉडल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने ब्यूटी पार्लर गतिविधि का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें उद्यम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उत्पादकों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता तथा विपणन रणनीतियों पर आवश्यक सुझाव दिए।

इस पहल से न केवल स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ाने और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

इस दौरान जिला परियोजना कार्यालय से सहायक प्रबंधक लेखा, वाईपी केएम आईटी, विकासखंड स्तरीय स्टाफ और सीएलएफ स्टाफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views