भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व)के तहत शिवालिक नगर मंडल के बूथ संख्या 136 पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलित व वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों को नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सराहा। उन्होंने कहा, “भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या में वृद्धि करने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त और जागरूक समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें लोगों तक पार्टी के विचारधारा और योजनाओं को पहुँचाना होगा।”

भट्ट जी ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से अगले कुछ महीनों में सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। हमें हर बूथ पर सक्रिय रहकर लोगों को पार्टी से जोड़ना है और उनके सवालों का समाधान करना है।”

नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी की योजनाओं और नीतियों को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।और सभी को मिलकर बूथ स्तर पर जाकर लोगों से घर घर सम्पर्क कर पार्टी की रिती नितियों को बताकर सभी को पार्टी से जोड़ने का कार्य हम सभी को करना है।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि उनके सामूहिक प्रयासों से भाजपा का सदस्यता अभियान सफल रहेगा और आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर I.M.A के अध्यक्ष डॉ विकास दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,बूथ अध्यक्ष दिनेश चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक मुदित शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा,अनूप सिंह, जय प्रकाश, नवनीत कौशिक,जे पी यादव, अजीत चौहान, सोनू त्यागी, अंजली त्यागी, अनुराधा शर्मा, अशोक शर्मा, सुमन लता शर्मा, साहू, रविन्द्र चौहान, सिखा, मंडल उपाध्यक्ष रीतु ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना तोमर, जोगिंदर पंवार, दीपक नौटियाल, श्वेता, अनिता बिष्ट, आशा सजवाण, भानू प्रताप, राजेश बालियान, अर्जुन चौहान, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, मंजू नैनवाल, ज्योति थपलियाल, प्रमोद डोभाल, एस पी बोढियाल, प्रमे सिंह नेगी, कुंवर सिंह गुसाईं, सुरेन्द्र प्रसाद मुलासी, संदीप व बूथ के अनेक कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views