06 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये मंत्री ने दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

*पौड़ी/08 मई 2025*

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दूसरे दिन पैठाणी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पैठाणी क्षेत्र के छः दूरस्थ गांवों कुवाखरक, कांडा, बरतोली, घंडियाली, इज्जर और भरीक को सड़क से जोड़ने को लेकर बैठक की।

मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 11 किलोमीटर प्रस्तावित सड़क के लिए डीपीआर का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और वन स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क का कार्य पूर्ण होने पर इन छः गांवों के 100 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पैठाणी में 5 लाख रुपये की लागत से भवन मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया तथा इंटर कॉलेज स्योली तल्ली में चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास भी किया। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के अंतर्गत पैठाणी रेंज में नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल विकास निगम राज रौथाण, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद रावत, वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य गणेश नेगी, नरेंद्र नेगी, नरेंद्र रावत, शिवचरण नौडियाल, डब्बल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views