केदारनाथ धाम मे नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर हुआ अभियोग पंजीकृत

*कपाट खुलने के पूर्व की है वीडियो*

गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुले के बाद का नहीं है।

इस प्रकरण में वादी श्री गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*

  • Related Posts

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    *इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन* *मुख्यमंत्री ने यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों, कर्मचारियों एवं केदारनाथ आए श्रद्धालुओं का…

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भैया दूज के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 3 views

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 5 views

    श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

    • By Admin
    • October 22, 2025
    • 6 views

    एसएमजेएन पीजी कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

    • By Admin
    • October 21, 2025
    • 4 views

    सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 7 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 9 views