चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एसडीएम रुड़की ने किया निरीक्षण

हरिद्वार।चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रुड़की श्री लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उनके साथ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शेखर चंद सुयाल, तहसीलदार रुड़की श्री विकास अवस्थी, एआरटीओ श्री एल्विन रॉक्सी, टीटीओ श्री कृष्ण चंद पलेरिया, अधिशासी अधिकारी मंंगलौर श्री नौशाद हसीन एवं थाना मंंगलौर के प्रभारी निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

*यात्रियों हेतु बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता:*

नारसन बॉर्डर पर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 3 मोबाइल टॉयलेट्स (कुल 16 सीट क्षमता) स्थापित किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा हेतु प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग एरिया) भी तैयार किया गया है जिसमें कूलर, पंखा एवं बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए:

*सिंगल विंडो सिस्टम एवं पर्याप्त काउंटर की व्यवस्था:*

एसडीएम रुड़की ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में काउंटर स्थापित किए जाएं ताकि अधिक भीड़ की स्थिति में भी तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो।

*चिकित्सा स्वास्थ्य काउंटर की स्थापना:*

चिकित्सा अधिकारी, नारसन को निर्देश दिए गए कि यात्रियों की स्वास्थ्य जांच हेतु बॉर्डर पर मेडिकल हेल्थ काउंटर की स्थापना की जाए ताकि स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।

*ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज़ जांच व्यवस्था:*

थाना मंंगलौर को निर्देशित किया गया कि नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा यात्रीयो के ऑनलाइन पंजीकरण की जांच की समुचित व्यवस्था करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर जांच करना सुनिचित करे|

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views