जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर को स्वच्छता भारत दिवस की बैठक हुई    

 *हरिद्वार 09 सितम्बर, 2024*

कलक्ट्रेट रोशनाबाद के सभागार में जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर, 2024 को स्वच्छता भारत दिवस 2024 की बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता पखवाडा मनाया जाना है और जो 02 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा इस पखवाड़ा में बहुत से कार्यक्रम चलाये जायेगे। लोकल बॉडी द्वारा मलिन बस्तियों की सफाई की जानी है मूल रूप से यह सफाई का कार्यक्रम है पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया जाना है गवर्मेंट ऑफ इंडिया पोर्टल है जिस पर सभी गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड भी की जायेगी। समस्त माननीय जन प्रतिनिधित्व गणों को कार्यक्रम से जोडा जाना है उनके सहयोग से यह कार्यक्रम चला जायेगा। समस्त कार्यक्रमों की निर्धारित तिथि निम्नानुसार है-

9 सितंबर – विकास भवन सभा का समय 11:00 बजे समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर विकास विभाग के अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

10 सितंबर – सभी विकास खण्डों में 2-2 CTU (Cleanliness Target Unit) तथा नगर निगम हरिद्वार 15 CTU, नगर निगम रूड़की 15 तथा समस्त नगर पालिका 10 एव नगर पंचायत द्वारा 5-5 सीटीयू का चिन्हीकरण किया जायेगा।

17 सितंबर – स्वच्छारंभ दिवस

21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

25 सितंबर – फार्मासिस्ट डे / अन्तोदय दिवस दिवस

27 सितंबर – विश्व पर्यटन दिवस

1 अक्टूबर – एक समय एक साथ एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम

2 अक्टूबर (स्वच्छता दिवस,गांधी जयंती) – उक्त दिवस को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाते हुए चयनित ब्लॉक सपोर्ट पर उत्सव समारोह आयोजित किए जाएंगे

उन्होंने कहा कि नगर पालिका, ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सभी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाए और जो भी कार्य करें उसका रिकार्ड अवश्य रखें तथा समन्व्य बनाकर कार्य करें।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद का स्थान अव्वल आना चाहिए। उन्होंने 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ भारत दिवस‘‘ उत्सव मनाया जाने हेतु सफाई को सभी लोग मिलकर सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने जिले स्तर से कार्यक्रम आयोजन करवाये जाने तथा स्वास्थ्य कैम्प लगवाने, स्कूलो प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन करवाये जाने, आंगनबाड़ी केन्द्रो पर स्वछता के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने तथा बड़े स्तर पर प्रचार कराने के सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एम.एन.ए वरूण चौधरी, अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह, , परियोजना निदेशक के.एन.तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता, सीएमओ आर.के.सिंह, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह चौहान, मानस मित्तल, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर मलेठा, सहा. वनाधिकारी संदीपा शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे, डीपीओ सुलेखा सहगल, नलनीत धिल्डियाल तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

————–

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views