एचआरडीए के तत्वाधान में प्राधिकरण द्वारा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर कार्यरत मजदूर भाईयों के साथ हर्षोउल्लास के साथ मजूदर दिवस मनाया गया

हरिद्वार 01 मई, 2025 हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में प्राधिकरण द्वारा विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर कार्यरत मजदूर भाईयों के साथ हर्षोउल्लास के साथ मजूदर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाएं भी सम्मिलित रही। मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर भाईयों को विभिन्न प्रकार से सम्मानित किया गया, जिसमें उपहार, भोजन सामग्री आदि शामिल है। प्राधिकरण की मुख्य परियोजनाएं जिसमें हरकी पैडी क्षेत्र के पुलों पर विद्युत सौन्दर्यीकरण, यूनिटी माॅल, आसफनगर गंगा व्यू आवासीय योजना, इन्द्रलोक आवासीय योजना भाग-2 तथा रूड़की व लक्सर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम/स्पोर्टस काम्पलेक्स तथा भगवानपुर में झील निर्माण विकास कार्य में सम्मिलित मजदूरों के साथ भी मजदूर दिवस मनाया गया। प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं को मजदूर भाइयों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा इनसे निर्धारित अवधि तक ही कार्य कराये जाने हेतु प्राधिकरण द्वारा निर्देश दिये गये।

राष्ट्र के निर्माण में मजदूरों की भूमिका सबसे अहम है। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारा संगठन श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम उनके सामाजिक, आर्थिक और कार्यस्थल अधिकारों के प्रति सजग है। हम सभी मिलकर श्रमिकों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करेंगे तथा उनके कल्याण के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views