सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 28 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि देशभर के स्मारकों का गहन अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का डिजाइन और निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सैन्य धाम परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम राज्य के शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विदित हो कि प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम के निर्माण में किया गया है। बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    स्थापना दिवस की रजत जयन्ती कार्यक्रम में वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित 6 नवम्बर 2025 हरिद्वार एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह…

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है* *वीरता और समर्पण से -मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 3 views

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है* *वीरता और समर्पण से -मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय “जन वन महोत्सव” का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह* *धामी ने किया शुभारंभ

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मिले संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम 

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    संतों ने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

    • By Admin
    • November 5, 2025
    • 4 views

    धूमधाम से मनाया गया संस्था का संकल्प दिवस

    • By Admin
    • November 5, 2025
    • 5 views