आतंकवादी घटनाओं का मुंह तोड़ ज़वाब दे सरकार : श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

​हरिद्वार 23 अप्रैल

एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में आज दिनांक 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों के साथ एकता प्रदर्शित करते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

​शोक सभा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् एवं कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि महाविद्यालय परिवार इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता है और शोक ग्रस्त परिवारों के साथ दुःख की इस घड़ी में खड़े रहने का संकल्प करता है। श्री महन्त ने ईश्वर से प्रार्थना कि इन परिवारों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। श्री महंत ने इसे कायरतापूर्ण और मानवता के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय यात्रियों और पर्यटकों पर इस प्रकार का हमला न केवल अमानवीय है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर हुई इस कायरतापूर्ण कार्यवाही के पीछे जिन देश विरोधी शक्तियों का हाथ है, उन्हें इसकी कड़ी कीमत चुकानी होगी। यह स्पष्ट है कि इस आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी समूहों का हाथ है, जिन्हें पाकिस्तानी सेना का स्पष्ट समर्थन प्राप्त है। श्री महन्त ने कहा कि तीर्थयात्री और पर्यटक देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम हैं। ऐसे लोगों पर हमला करना केवल हिंसा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा पर भी हमला है। उन्होंने शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

​महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि ​हम भारत सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि दुश्मन को इस बार ऐसा कड़ा संदेश दे कि उनकी आगे आने वाली कई पीढ़ियाँ इसे याद रखें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी युवा ऊर्जा का प्रयोग भारत सरकार का साथ देने में करें, ताकि भारत सरकार दक्षता से भारत के दुश्मनों का फन कुचल सके।

​महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं सभी ने यह भी शपथ ली कि इस कायरतापूर्ण कार्यवाही के जिम्मेदार लोगों को दण्डित करने में तन-मन-धन से वे अपने देश और सरकार का सम्पूर्ण सहयोग करेंगे।

शोक सभा में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा संजय कुमार माहेश्वरी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल, डा मोना शर्मा, डा आशा शर्मा, डा लता शर्मा, डा पल्लवी राणा, डा मिनाक्षी शर्मा, डा यादवेन्द्र सिंह, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती आस्था आनन्द, श्रीमति रिचा मिनोचा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, भव्या भगत, साक्षी गुप्ता, डा सरोज शर्मा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा पुनीता शर्मा, डा पदमावती तनेजा एम सी पांडे ,वैभव बत्रा एवं छात्र छात्राओं आदि ने शहीद हुए पर्यटकों को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 8 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 16 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 20 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 19 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views