वाहन चालक हो जाए सावधान नियमों का पालन न करने पर घर पहुंचेगा ई चालान                      

*हरिद्वार 19 अप्रैल 2025 वाहन चालक हो जाए सावधान नियमों का पालन न करने पर घर पहुंचेगा ई चालान।*

*सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए जिलाधिकारी । जनपद में जो भी ब्लॉक स्पॉट है उन पर त्वरित की जाए करवाई।* *सड़क किनारे सूखे एव खतरनाक पेड़ो की कटान के लिए संबंधित विभाग चिन्हित कर कटान की शीघ्र करवाई की जाए।*

*तेज रफ्तार एवं ओवरलोडिंग पर रखी जाए कड़ी निगरानी।*

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि तेज रफ्तार वाहन चालकों एवं ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखते हुए संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भी निर्देश दिए कि जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें चिन्हित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य किए जाने है उन्हें तत्परता से पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने सड़क किनारे जो भी सूखे पेड़ एवं खतरनाक पेड़ो को जिससे कोई दुर्घटना संभावित हो सकती है ऐसे पेड़ो को चिन्हित करते हुए उनको कटवानी की करवाई तुरंत की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर एवं हाइ मास्क लाइट लगाई जानी है वो कार्य भी तत्परता से किया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि जो भी वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करता इसे पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उनपर ई चालान की करवाई के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए ।   

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विगत वर्षों की तुलना में वर्तमान समय तक सड़क दुर्घटनाओं पर काफी नियंत्रण किया गया है जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या कम हुई है, जिसके लिए उन्होंने सभी विभागों की हौसला अफजाई करते हुए आगे भी सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करे , जिससे कि सड़क दुघटनाएं गठित न होने पाए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के सी पलड़िया ने बैठक की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की लिए वर्मन में 04 सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे है तथा जनपद में 08 ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिससे कि सभी वहां चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों पर घर पर ही ई चालान भेजे जा रहे है ।             इस दौरान अधीक्षण अभियंता डीवी सिंह, एआरटीओ (ई) हरिद्वार नेहा झा,एआरटीओ (ए) हरिद्वार निखिल शर्मा, एआरटीओ (ए) रुड़की जितेंद्र चंद, ए ई सिंचाई विभाग संजय कुमार , ईई यूपीसीएल दीपक सैनी,सीओ ट्रैफिक एसपी बलूनी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views