सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का मतदान मे प्रतिभाग आवश्यक : प्रो बत्रा

चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा : आशुतोष भंडारी

हरिद्वार 9 अप्रैल, 2025

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में भी मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न कवायदें तेज हो गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिये दिशा निर्देश जारी किये हैं। इसी क्रम मे आज एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, चुनाव साक्षरता क्लब तथा स्वीप हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में वृहद स्तर पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ल

नोडल अधिकारी स्वीप आशुतोष भंडारी ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का मतदान मे प्रतिभाग आवश्यक है।

युवाओं को मतदान प्राथमिकता के तौर पर लेना चाहिए , क्योंकि सही मतदान एक सशक्त राष्ट्र की मज़बूत नींव रखता हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं विशेषकर जो प्रथम बार मतदाता हेतु अर्ह हो रहे हैं उनको मताधिकार करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्रपुरी जी महाराज की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीमहंत न केवल सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं अपितु मतदान जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण अभियान का भी नेतृत्व कर समाज तथा युवाओं को सही दिशा दे रहे हैं। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण व आन्तरिक गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी डा संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि लोकतंत्र में मतदान युवाओं के लिए एक उत्सव से कम नहीं है। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक प्रो विनय थपलियाल ने नवोदित मतदाताओं से अपने वोटर आई डी कार्ड बनवाने की अपील की। इस अवसर पर स्वीप हरिद्वार के प्रभारी अमरीश चौहान ने नव गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों को शुभकामनाये कहा कि सभी युवाओं को मतदान जागरूकता के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर संगीत विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती अमिता मल्होत्रा ने मतदान जागरूकता के गीत की प्रस्तुति दी। मतदान नृत्य नाटिका की सुन्दर प्रस्तुति मानसी वर्मा, ईशिका, आरती प्रजापति, शालिनी, आंचल, साक्षी आदि द्वारा दी गयी तथा छात्रा चारू ने भी अपने गीत की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय में नव गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब में इशिका, ओमिशा, आंचल, मानसी वर्मा, संध्या, दिव्यांशु, आकांक्षा, चारू, शालिनी आदि छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया गया हैं। इस अवसर पर डा शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, डा मोना शर्मा, डा सरोज शर्मा, डा आशा शर्मा, डा अनुरीषा, डा पल्लवी, डा मिनाक्षी शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, वैभव बत्रा, डा रजनी सिंघल, डा रेनू सिंह, डा विनिता चौहान, डा वन्दना सिंह, विनित सक्सेना, डा पदमावती तनेजा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल तथा कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित कॉलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views