खटीमा में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

खटीमा, 08 अप्रैल। जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी/सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज खटीमा का दौरा कर आगामी 09 अप्रैल (बुधवार) को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह समारोह तराई बीज विकास निगम मैदान, खटीमा में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। इसके उपरांत मंत्री जोशी ने बनबसा स्थित एनएचपीसी अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थापन, आमंत्रण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सरकार में राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन धामी, सूबेदार मेजर भवानी चंद सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views