हरिद्वार में ओम प्रकाश जमदग्नि का भव्य स्वागत, चारधाम यात्रा को लेकर व्यापारियों ने रखी तीन सूत्रीय मांग

हरिद्वार, सोमवार: ललतारो पुल के समीप स्थित गुरुद्वारा हॉल में संयुक्त मोर्चा हरिद्वार एवं पर्यटन संगठन हरिद्वार द्वारा पर्यटन सलाहकार नियुक्त किए जाने पर ओम प्रकाश जमदग्नि का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और चारधाम यात्रा को लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर नवनियुक्त दर्जाधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि को चारधाम यात्रा से संबंधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। हरिद्वार लग्जरी कोचेज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए लागू की गई ओटीपी प्रणाली यात्रियों के लिए असुविधाजनक है और इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। साथ ही, यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश की बजाय हरिद्वार से होनी चाहिए, जिससे स्थानीय व्यापार और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

व्यापारियों ने यह भी मांग की कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रमुख केंद्र घोषित किया जाए, जिससे यहां का पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिल सके। ओम प्रकाश जमदग्नि ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इन्हें सरकार के समक्ष रखेंगे।

स्वागत समारोह में हरिद्वार लग्जरी कोचेज एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश गोयल ,महामंत्री पुष्परीत सिंह,उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बबली

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री विजय शर्मा,दर्पण गोयल,जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा,शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ,महामंत्री अमन शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा,अभिषेक अहलूवालिया,अरविंद खनेजा,होटल धर्मशाला एसोशियेसन अध्यक्ष महेश गौड,राजेश पुरी,राकेश खन्ना,राजन सेठ,कमल बृजवासी,संजय चोपड़ा,

उमेश पालीवाल

सुमित श्रीकुंज

विजय शुक्ला, आदि

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views