जटिल रोगों के उपचार में सहायक है होम्यापैथी

हरिद्वार में होम्योपैथी को बढ़ावा देने और अपने देश और शहर के लोगो की सेवा के लिए विदेश में होम्योपैथी की पढ़ाई कर शहर का एक युवा डॉ सक्षम अग्रवाल ने अपने देश वापस आकर अपने ग्रह नगर हरिद्वार में सिंगल होम्योपैथिक क्लीनिक के नाम से अपना क्लीनिक खोला है।

जिसका उद्घाटन आज रामनवमी के अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, शाम्भवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप एवं महामंडलेश्वर दर्शन भारती ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक व ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि लंदन से डिग्री प्राप्त करने के बाद डा.सक्षम अग्रवाल ने रोगियों की सेवा करने का संकल्प लिया है। निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयुष, एलोपैथी के साथ होम्योपैथी की रोगों के उपचार में स्वीकार्यकता बढ़ी है। सरकार द्वारा भी होम्योपैथी व आयुष को महत्व दिया जा रहा है। स्वामी आनन्द स्वरूप एवं महामंडलेश्वर दर्शन भारती ने कहा कि समय के साथ सिद्ध हो गया है कि प्राचीन भारतीय उपचार पद्धतियां सभी रोगों के उपचार में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की रोगीयों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका है। डा.सक्षम अग्रवाल ने कहा कि सर्जरी को छोड़कर होम्योपैथी सभी बीमारियों के उपचार में सहायक है। बीपी, शुगर, किड़नी रोग, डिप्रेशन जैसे रोगों के अलावा मौसमी बीमारियों को होम्योपैथी से आसानी से ठीक किया जा सकता है। डा.सक्षम अग्रवाल ने कहा कि होम्योपैथी पद्धति से जटिल से जटिल रोगों का निदान संभव है। उन्होंने लोगों से होम्योपैथी को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि धर्मनगरी के लोगों की सेवा ही उनका लक्ष्य है। विकास अग्रवाल ने कहा कि डा.सक्षम अग्रवाल अपने अनुभव से धर्मनगरी के लोगों को बेहतर उपचार प्रदान करने में योगदान करेंगे।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views