नव नियुक्त मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आगामी कुंभ-2027 के मेले को लेकर मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह से मायापुर स्थित कैंप कार्यालय में विचार विमर्श किया

*हरिद्वार 02 अप्रैल, 2025* आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारी नव नियुक्त मुख्य सचिव आनंद वर्धन, हरिद्वार ने आगामी कुंभ-2027 के मेले को लेकर मेला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह से मायापुर स्थित कैंप कार्यालय में विचार विमर्श किया।

उन्होंने जिलाधिकारी एंव जनपदीय अधिकारीयों से आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के सम्बंध में निर्देश दिए कि शासन स्तर पर भी आगामी सात-आठ दिन में बैठक की जाएगी जिसमें कुंभ- 2027 में सरकार द्वारा सुचारू व्यवस्था की जाएगी, साधु संतों और महात्माओं को साथ में लेकर और उनके मार्गदर्शन से उनके आशीर्वाद से उनसे विचार विमर्श कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आगामी कुंभ-2027 को लेकर हमारी योजनाएं गतिशील है जो भी योजनाएं बनेगी वह हरिद्वार शहर कुंभ नगरी के लिए अच्छी होगी।                 चार धाम यात्रा को लेकर अवगत कराया कि राज्य सरकार की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सम्पन्न करने की तैयारी शुरू हो चुकी है स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर पर भी और शासन के स्तर पर भी जहां-जहां जो आवश्यकता है वह पूरी की जा रही है, चाहे बजट की हो या कार्यों की हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी चालू हो चुकी हैं राज्य धारकों के साथ भी विचार विमर्श शुरू हो चुका है और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा मौकों पर निरीक्षण किया जा रहा है चारों धाम पर जहां-जहां उनके यात्रा मार्ग पर जो आवश्यकता होगी वो पूरी किए जाने की कोशिश की जाएगी।

चार धाम यात्रा के अगामी दिनों अधिक से अधिक दर्शनार्थी पहुँते हैं अतः हम सभी राज्यों से व प्रमुख व्यक्तियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों से अनुरोध करते हैं कि इस दौरान यात्रा न करंे, लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बड़ रही है राज्य सरकार द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की जाएगी जिससे चार घाम यात्रा सकुशल सम्पन्न हो सके।

इसके पश्चात जुना अखाड़ा स्थित श्री माया देवी मंदिर, कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर के बाद गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एचआरडीए उपाध्याय अंशुल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, एसपी सिटी पंकज गैरोला, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

———–

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 6 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 10 views