प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखण्ड को मिली 293.75 करोड़ की धनराशि, 09 नए सेतुओं को भी मिली मंजूरी

*ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

देहरादून, 31 मार्च। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में चतुर्थ किश्त के रूप में राज्य के लिए ₹293.75 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल ₹865.49 करोड़ की राशि भारत सरकार द्वारा अवमुक्त की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर PMGSY-III के अंतर्गत ₹40.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 09 मिसिंग सेतुओं की स्वीकृति के लिए इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में इन सेतुओं के निर्माण को विधिवत मंजूरी दी गई।

इन 09 पुलों के निर्माण की कुल लागत ₹40.77 करोड़ होगी, जिसमें से ₹36.69 करोड़ भारत सरकार और ₹4.08 करोड़ राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन सेतुओं के निर्माण से उन ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करने हेतु ₹46 करोड़ 64 लाख 70 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है।इस धनराशि का उपयोग उन परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन में किया जाएगा, जो किसी कारणवश अधूरी रह गई थीं। ग्राम्य मंत्री गणेश जोशी ने इस सहयोग के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री/ मेजर जनरल सेवानिवृत्त…

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    *खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार* *सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 3 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 5 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 9 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views