आह्वान: अपने से दूर हुए भाइयो को स्वीकार करें हिन्दू समाज

*-वर्ष प्रतिपदा पर प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने किया आवाहन*

*-कनखल क्षेत्र में निकला पथ संचलन*

*हरिद्वार।*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी ने हिन्दू समाज का आवाह्न करते हुए कहा कि अब समय आ गया जब हिदू समाज अपने से दूर हुए अपने उन भाइयो को स्वीकार करें,जिनके दो-तीन पीढ़ी पूर्व परिजनों ने दूसरे धर्म अपना लिए थे। उन्होंने कहा की आज बढ़ी संख्या में गैर हिन्दू मनाने लगे है कि उनके पूर्वज राम-कृष्ण ही थे। वह लोग बड़ी तादाद में पुनः अपने धर्म-गौत्र मे वापसी कर रहे है। इसलिए अब हम लोगो की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम उन्हें अपने मे समाहित करें।

नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर हरिद्वार मायापुर स्थित डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक डॉ.शैलेन्द्र ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए हिन्दू सनातन सँस्कृति प्राचीनत्म है। विश्व में काल गणना सबसे प्राचीन विक्रम सम्वत से ही है। चैत्र प्रतिपदा से प्रकृति परिवर्तन होती है, मान्यता है कि ब्रह्माजी ने आज ही के दिन सृष्टि की रचना की थी, राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक,सिखगुरु अंगददेव जी का जन्म,सिंधी समाज की झुलेलाल जयंती, आर्यसमाज की स्थापना आज के ही दिन हुई थी। यह हमारा सौभाग्य है कि आज के ही दिन संघ के संस्थापक प्रथम सरसंचालक डॉ. हेडगवार जी का जन्म भी हुआ था। आज से माँ भगवती की आराधना के नवरात्रि प्रारम्भ होते है। उन्होंने कहा कि अब समाज मे जागरूकता आ रही है, प्रतिपदा नववर्ष को समाज उत्साह से मानने लगा है। हम भी शादी विवाह,श्राद्व सभी कार्य सनातन तिथि गणना के अनुसार ही करते है। अब समय आ गया कि जब हम अपने जन्मदिन व अन्य विशेष तिथियों को पंचाग की तिथियों से मनाएं। डॉ. शैलेन्द्र ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थापक सर संघसंचालक के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही हरिद्वार तीर्थ की पवित्रता का स्मरण करते हुए कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय जी के नेतृत्व में तीर्थ को बचाने के लिए नगर पालिका का सविंधान बना कर बहुत कुछ प्रतिबंधित करने पर तत्कलीन अंग्रेज हकूमत को मजबूर होना पडा था। लेकिन अब लोग थोड़े से रुपयों के लालच में अपनी दुकानें,होटल आदि ऐसे लोगो को दे रहे है जिनका यहां रात्रि विश्राम में निषेद है। उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित करना है तो समाज को जागरूक होना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उघोगपति विकास गर्ग ने की तथा मंच पर जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान मौजूद रहे।

इसके उपरांत डॉ. हरिराम इंटर कालेज से पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो बंगाली मोड़,पहाड़ी बाजार,चौक बाजार होते हुए सर्राफा बाजार,थाना तिराहे से होते हुए बाल्मीकि बस्ती,सन्त रविदास बस्ती, बंगाली हॉस्पिटल होते हुए पुनः इंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर विभाग प्रचारक चिरंजीवी जी,जिला प्रचारक जगदीप जी,विभाग प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता,नगर कार्यवाह डॉ अनुराग वत्स,सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि, नगर प्रचारक त्रिवेंद्र जी,बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र,शारीरिक प्रमुख उमेश,प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,सेवा प्रमुख संजय शर्मा,व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा,सह व्यवस्था प्रमुख दीपक,सम्पर्क प्रमुख अमित,जिला सह सेवा प्रमुख गुरमीत सिंह,आराध्य तिवारी, मनोज पाल, सुशील सैनी,अमित,अंकित सैनी आदि प्रमुख रूप से व्यवस्था में लगे रहे। पथ सञ्चालन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,नगर विधायक मदन कौशिक,भेल रानीपुर विधायक आदेश चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व अध्यक्ष संदीप गोयल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views