Haridwar News सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जिला हरिद्वार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की

 

हरिद्वार/राजीव कुमार 

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने संयुक्त रूप से जिला हरिद्वार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की।

जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल ने सांसद त्रिवेंद्र रावत का स्वागत कर अभिवादन किया।

अपने स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व के रूप में मना रही है आज हम सब कार्यकर्ताओं का गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं एवं इसको निरंतर बनाए रखने हेतु हमें हर वर्ग को साथ लेकर इस अभियान से जोड़ने का काम करना है साथ ही इस अभियान को बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाना है।

उसके पश्चात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली सदस्यता स्वयं करके समस्त पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ को सदस्यता कराई। समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आवाह्न किया समस्त कार्यकर्ताओं एक साथ सदस्यता पुनः ग्रहण की।

उन्होंने जनसंघ से लेकर 2024 तक की अनवरत चल रही इस यात्रा का जिक्र करते हुए संस्मरणों को याद करा कर बताया कि किस प्रकार पार्टी सदस्य देश हित में काम करते हैं भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ राजीव शर्मा सुशील चौहान विमल कुमार आशु चौधरी आशुतोष शर्मा अनु कक्कड़ अनिल अरोड़ा रीता चमोली नीपेंद्र चौधरी राजकुमार अरोड़ा लव शर्मा विकास तिवारी आभा शर्मा रश्मि चौहान निर्मल सिंह मोहित वर्मा बिशनपाल कश्यप नेत्रपाल चौहान नितिन चौहान नकली राम सैनी मनोज शर्मा अरुण आर्य सचिन शर्मा रंजना चतुर्वेदी डॉ प्रदीप कुमार देवेंद्र प्रधान मनीष कुमार शीतल पुंडीर प्रीति गुप्ता रेनू शर्मा अभिनव चौहान नागेंद्र राणा तरुण चौहान हीरा सिंह बिष्ट जितेंद्र सैनी तरुण नायर हरजीत सिंह धर्मेंद्र चौहान पवनदीप धर्मेंद्र चौधरी नाथीराम जितेंद्र सैनी कमल जोरा रंजीता झा गोपाल अग्रवाल सुबे सिंह गगन यादव दर्शना सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 7 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 9 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views