औद्योगिक प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में कारगर हैं औद्योगिक भ्रमण : सौरभ तिवारी

हरिद्वार, 27 मार्च 2025

  • आज भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के धातुकर्म इंजीनियरिंग तथा अर्थ साइंस इंजीनियरिंग विभाग के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली स्टील इंडस्ट्रियल यूनिट में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सिद्धबली स्टील कोटद्वार के प्रमुख श्री पवन अग्रवाल ने औद्योगिक इकाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। औद्योगिक इकाई की ओर से श्री संजीव त्यागी ने विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रिया को भी समझाया। इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थल पर औद्योगिक प्रक्रिया को जाना तथा विषय से संबंधित प्रश्नों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में मानक क्लब के प्रतिभागी डॉ पीयूष ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी के विषय में जानने का अवसर मिला हैं। इस अवसर पर अपने संदेश में भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के प्रमुख एवं निदेशक श्री सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित किए जा रहे औद्योगिक भ्रमण युवाओं में औद्योगिक व्यावहारिकता के विस्तार में कारगर साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर सह निदेशक श्री सचिन चौधरी ने भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान रुड़की के विद्यार्थियों द्वारा औद्योगिक भ्रमण में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने के लिए मानक क्लब के समन्वयक प्रो दीपक खरे का धन्यवाद ज्ञापित किया। औद्योगिक भ्रमण में उपस्थित मानक संवर्धन सलाहकार डॉ जितेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण से विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया के विषय में जानकारी मिल पाती हैं। कार्यक्रम के समन्वयक तथा भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विजय शर्मा ने मानक क्लब के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा औद्योगिक प्रक्रिया से अवगत कराने पर संजीव त्यागी को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

     सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च, उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची साधना: प्रदीप बत्रा गुरु के संस्कारों से ही राष्ट्र और समाज का सशक्त निर्माण संभव:पदम सिंह हरिद्वार।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 4 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 6 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views