Haridwar News बिना किसी तोड़ फोड़ बिना किसी को विस्थापित किए हो हरिद्वार का सौंदर्यीकरण:सुनील सेठी

 

हम विकास के पक्षधर लेकिन स्थानीय निवासियों व्यापारियों का बिना किसी अहित किए हो हरिद्वार का विकास।कोरिडोर के नाम पर किसी भी छोटे से बड़े व्यापारी और स्थानीय नागरिकों का न हो अहित बैठक कर माननीय मुख्यमंत्री से रखी मांग भेजा व्यापारहित स्थानीय निवासी हित एवं पौराणिक तथ्यों को लेकर पत्र। व्यापारियों ने कोरिडोर व्यापारियों में बने भय के माहोल को दूर करने के लिए स्तिथि स्पष्ट करने की रखी मांग ।

 

स्तिथि स्पष्ट न करने का परियोजना सर्वे टीम प्रबंधन पर लगाया आरोप। महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में मायापुर पर बैठक रखकर भविष्य की कोरिडोर परियोजना पर व्यापारियों के प्रति चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के बाद एक ज्ञापन भी  मुख्यमंत्री को भी महानगर व्यापार मंडल द्वारा भेजा गया।

जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार में जो भय का वातावरण व्यापारियों में डी पी आर तैयार के नाम पर परियोजना की सर्वे टीम ने बना दिया है उसे दूर किया जाए आज व्यापारी इस कदर परेशान है वो भविष्य के लिए न तो अपनी दुकान सही करवा पा रहा है न ही माल स्टॉक कर पा रहा है। कोई भी बैंक भविष्य की योजनाओं को देखते हुए न तो व्यापारी को लोन दे रहा है न ही उसकी लिमिट बड़ा पा रहा है व्यापारी डरा हु कि भविष्य में क्या होगा जिसके लिए मुख्यमंत्री जी को स्तिथि स्पष्ट कर इस भय के माहोल को खत्म करते हुए व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। हरिद्वार वासी या हरिद्वार का व्यापारी विकास विरोधी नही पक्षधर है लेकिन विकास के नाम पर विनाश हो बरसो से बसे किसी भी व्यापारी को उजाड़ा जाए उसका पक्षधर नहीं विकास हो खाली पड़ी जमीन पर कोरिडोर बनाया जाए सड़को को भव्य बनाए हुए हेरिटेज पोल हेरिटेज डिवाइडर चौराहे तिराहे पर फाउंटेन हरिद्वार को भव्य बनाया जाए नए पुल गंगा किनारे से शहर के बीच घाटों का विकास हरकी पोड़ी को और भव्य रूप दिया जाए ऐसे स्वरूप से विकास किया जाए जिससे हरिद्वार की पौराणिकता भी बनी रहे और विकास भी हो किसी का अहित भी न हो ।

 

महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि चित्रा टाकीज से हटाए व्यापारियों को आज तक नहीं बसाया गया जगजीतपुर रोड कृष्णा नगर पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ा गया जो आज तक व्यापार को परेशान है न तो वहा कोई विकास हुआ न ही कोई सड़क का चौड़ीकरण। ऐसे हरिद्वार के व्यापारी स्थानीय निवासियों के साथ न दोहराया जाए जिससे व्यापारी डरा सहमा हुआ है मुख्यमंत्री जी से सभी की अपील है व्यापारिहित में उचित निर्णय लेते हुए कोरिडोर योजना पर कार्य किया जाए। जिससे किसी का अहित भी न हो और हरिद्वार भव्य बने हरिद्वार का विकास हो।

 

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रीत कमल,हरीश अरोड़ा, जगजीत पुर अध्यक्ष रणवीर शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा,सचिव सोनू चौधरी,भूदेव शर्मा जिला मंत्री रवि बांगा,एस के सैनी, एस एन तिवारी, अनिल कोरी, राकेश सिंह,बंटी प्रकाश, सन्नी अरोड़ा,राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    हरिद्वार। सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर में कटोरा लेकर प्रदर्शन करने का मामला अब संत समाज में भी तूल पकड़ने लगा है। रविवार…

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 3 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 5 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 6 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 9 views