प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारणी हुई बैठक

*हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर योजना जान्हवी मार्केट स्थापित करने की योजना, और बस अड्डा स्थानांतरण करने की योजना के विरोध में हरिद्वार के व्यापारियों के हर संघर्ष में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का पूरा प्रदेश संगठन उनके साथ सदैव सहयोगी के रूप में खड़ा रहेगा और हरिद्वार व्यापार मंडल के हर आंदोलन में सक्रिय रूप से* *सहभागिता करेगा। यह उद्गार शांति उद्योग व्यापार पद्धति मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में व्यक्त किये,। हरिद्वार व्यापार मंडल जिला एवं शहर द्वारा इन योजनाओं के विरोध में प्रदेश के सहयोग के लिए जो ज्ञापन सोपा गया था उस पर प्रदेश अध्यक्ष अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।। भूपतवाला हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड के समस्त जिलों से प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेने पहुंचे जिनका की हरिद्वार जिला, शहर और युवा की टीम ने हार्दिक* *स्वागत और अभिनंदन किया।। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने संयुक्त रूप से किया। इस कामकाजी बैठक में संगठन के* *संविधान में परिवर्तन पर, निष्क्रिय चल रही नगर इकाइयों का पूरे प्रदेश में गठन, जिला देहरादून का गठन कर जिला अध्यक्ष की घोषणा, और इसके अलावा पूरे प्रदेश से आए व्यापारी* *प्रतिनिधियों की समस्याओं पर चर्चा, ऑनलाइन व्यापार को लेकर हरिद्वार व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर द्वारा व्यक्त की गई चिंता पर सदन की एक जुट ता जैसी कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केसवानी ने की।* *मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संरक्षक और हरिद्वार मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद थे।आज के आयोजन मैं प्रमुख रूप से अपना योगदान देने वालों में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष राजीव पराशर महामंत्री अमन शर्मा शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता महामंत्रीविकी तनेजा, बुड्ढी माता व्यापार मंडल से अर्पित अग्रवाल अध्यक्ष सूर्यकांत* *अग्रवाल*

*युवा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा शहर युवा अध्यक्ष माधव बेदी, प्रदेश मंत्री सुरेश गुलाटी,रवि ढींगरा राजन सेठ, कमल बृजवासी, प्रदेश कार्यकारिणी* *सदस्यराजेश पुरी और मनोज सिंघलप्रदेश संगठन मंत्रीमुकेश भार्गव , जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा डॉक्टर संदीप कपूर, विपिन शर्मा पार्षद एवं व्यापारी नेता सूरजकांत शर्मा,अनिल वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा विभिन्न इकाइयों से पधारे व्यापारी प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता आशुतोष वर्मा मनीष गर्ग राजेश खुराना अरुण प्रकाश राघव वेद अरोड़ा रवि चौहान विकल राठी, जिला मंत्री* *अमित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष श्याम गोयल, राजीव भट्ट, युवा टीम के राजू बक्शी, अनुज वर्मा आदि प्रमुख रूप से थे। इस प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व से प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा के* *साथ-साथ राजेश अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रमोद गोयल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश बिष्ट गढ़वाल मंडल प्रभारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कोहली और ओमप्रकाश अरोड़ा आदि का भी मार्गदर्शन व्यापारी प्रतिनिधियों को प्राप्त हुआ।*

  • Related Posts

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में ‘आयुर्वेद और आधुनिक जीवनशैली’ विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर…

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    सनातन को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी और सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 3 views

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 4 views

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 3 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 6 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 8 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 8 views