प्रेस क्लब ने किया उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति डा.दिनेशचंद शास्त्री व विधायक मदन कौशिक को सम्मानित

हरिद्वार, 20 मार्च। उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के अथक प्रयास के चलते विश्वविद्यालय में “आचार्य किशोरीदास बाजपेयी शोध पीठ” की स्थापना की गई है। प्रेस क्लब की मांग पर विश्वविद्यालय की शिक्षा पटल एवं कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर विवि में आचार्य किशोरीदास वाजपेयी शोध पीठ की स्थापना होने पर प्रेस क्लब की और से विवि के कुलपति डा.दिनेशचन्द्र शास्त्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक को स्मृति चिन्ह भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति डा.दिनेशचंद शास्त्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में यह कार्य प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत प्रयासों से इसे आगे ले जाना होगा। सरकारी स्तर पर भी अनुदान आदि के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी पत्रकारों से कहा कि आप अपनी लेखनी के माध्यम से इस कार्य को गति देने का काम करें। उन्होंने स्वयं भी कार्य करने और सरकार के साथ कराने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक मदन कौशिक ने डा.दिनेशचन्द्र शास्त्री का आभार व्यक्त किया तथा स्वयं सभी स्तर पर अपना सहयोग देने का संकल्प जताया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रेस क्लब के अधूरे कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल, बृजेंद हर्ष, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल, त्रिलोकचंद भट्ट, संजय आर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, महासचिव डा.प्रदीप जोशी, दीपक नौटियाल, राहुल वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रामचंद्र कन्नौजिया, प्रदीप गर्ग, मनोज रावत, संजय रावल, बालकृष्ण शास्त्री, धर्मेंद्र चौधरी, संदीप रावत, सुनील पाल, शिवकुमार शर्मा, अमित गुप्ता, डा.परविंदर कुमार, ललितेंदर नाथ, प्रतिभा वर्मा, सुदेश आर्या, निशा शर्मा, विवेक शर्मा, अहसान अंसारी, काशीराम सैनी, रविंद्र सिंह, अश्वनी अरोड़ा, तनवीर अली, गुलशन नैय्यर, हिमांशु द्विवेदी, आनंद गोस्वामी, केके पालीवाल, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र बोकाड़िया, परमजीत राणा, लव शर्मा, रोहित सिखौला, विक्रम छाछर आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोेग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 19 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 23 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 8 views