सीडीओ ने सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार। सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक

खानपुर/हरिद्वार 17 मार्च 2025- मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा विकासखंड खानपुर में उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत्त सहकारिता के अंतर्गत स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समूह से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्ति आपसी समन्वय तथा तालमेल से बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को मागदर्शित करते हुए कहा कि सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट की सफलता समूह के प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करती है, इसलिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व के लिए यूनिट को 150 कुंतल सिंघाड़ा आटा का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है, जिसकी आपूर्ति आगामी सप्ताह में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1.27 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस यूनिट को क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, जो उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह यूनिट न केवल सिंघाड़ा उत्पादकों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रसार योग्य मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित करने की योजना बनाई जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान यूनिट की संपूर्ण स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, स्टॉक प्रबंधन की गहनता से जानकारी ली और अनुबंधित कर्मचारियों के कार्यों का भी अनुश्रवण किया। यूनिट में स्थापित सोलर ड्रायर और अन्य आधुनिक मशीनरी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने यूनिट की कार्यप्रणाली और प्रगति पर विस्तृत जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी।

निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन विकासखण्ड कार्यालय में किया गया तथा समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) संजय सक्सेना, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, वाई पी-केएम आईटी अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी जगेंद्र सिंह राणा, तथा ग्रामोत्थान परियोजना एवं छत्स्ड के समस्त ब्लॉक स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उजाला क्लस्टर लेवल फेडरेशन के समस्त पदाधिकारी, नव नियुक्त स्टाफ, और प्रोसेसिंग यूनिट के कर्मी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views