मातृ शक्ति का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है:डीएम

हरिद्वार, 07 मार्च 2025- अन्तराश्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सन्ध्या पर विकास भवन सभागार में ’’ अभी आसमां और भी है’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने दीप जलाकर किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी मातृ शक्ति को अन्तराश्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मातृ शक्ति परिवार की आधार शिला होने के साथ-साथ शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में निरन्तर प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हेंने कहा कि राश्ट्र के समग्र विकास हेतु देश की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ देश की आधी आबादी है, जिनका सशक्त होना बहुत आवश्यक हैं, महिलाएँ सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति आज देश के विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं तथा कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने जीवन संघर्ष, कठिन परिश्रम, पूरी निश्ठा व ईमानदारी, तन्मयता व समयबद्धता से मुकाम हासिल करने बारे में जानकारी देते हुए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि सभी अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहे एवं अपने स्वास्थ्य का विशेश ध्यान रखेंगे, स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार की देखभाल अच्छे से कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने बारे में सोचना चाहिए क्योंकि महिलाएँ परिवार की धुरी है, उसके ऊपर ही पूरा परिवार निर्भर रहता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल ने महिलाओं से आवाहन किया कि सभी अपने आस पास की महिलाओं को सशक्त बनाने में सहयोग करें एक दूसरे की मदद कर सब को आगे बढ़ाने में योगदान दें। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पवार ने महिलाओं को हिम्मत से डटकर परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपना जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। एवरेस्ट फ़तह करने वाली सुश्री सुमन कुटियाल, बीडीओ, रुड़की ने अपने रोमांच की कहानी सबके साथ साझा की। इसी क्रम में अन्य उपस्थित महिलाओं के द्वारा भी अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताया गया है।

ज़िलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों व समूह की महिलाओं को शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन संतोष नेगी के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 10 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views