रामानंद इंस्टीट्यूट की 6 छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट में चयन

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर की 6 छात्राओं को फार्मा क्षेत्र की नामचीन कंपनी हैल्थ बायोलॉजिक्स ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित किया है। प्रबंध समिति के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और निर्देशक श्री वैभव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट ऑफिसर आर ऐ शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले चरण में ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। डी फार्मा से रिया पाल , प्रिया कुमारी, शिवानी सिंह , निशा कुमारी, शशि एवं रत्ना का चयन विक्रय कार्यकारी के पद पर हुआ। निदेशक श्री वैभव शर्मा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि एक बार फिर देश की शीर्ष कंपनियों ने हमारे छात्रों पर अपना विश्वास जताया है। हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इन प्लेसमेंट परिणामों में परिलक्षित होती है। आने वाले वर्षों में हम उद्योग के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम सामाजिक रूप से जागरूक जिम्मेदार छात्र तैयार करते रहें जो इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में मदद करें। कंपनी के मानव संसाधान विभाग के प्रमुख तारिक जमाल ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर आरए शर्मा, कुसुम लता, पूजा, काजल, मानविंदर कौर, शिखा सिंह, तूबा, नेहा, निशि, रबीता, नीतू जांगड़ा , सागर, मुकुल, आरती, चांदनी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

    *किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: मुख्यमंत्री* *अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान।* *6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा…

    विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु हर संभव हर संभव मदद को तैयार महाविद्यालय: प्रो बत्रा

    कॉलेज प्रबंध तंत्र तथा महाविद्यालय प्रशासन ने आर्थिक सहायता हेतु वितरित किये चेक हरिद्वार। आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 3 views

    विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु हर संभव हर संभव मदद को तैयार महाविद्यालय: प्रो बत्रा

    • By Admin
    • June 6, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं : श्रीमहंत डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 3 views

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    • By Admin
    • June 5, 2026
    • 6 views

    भेल दिगंबर जैन मंदिर में श्रवण संस्कृति संस्कार सेवा शिविर, बच्चों-बड़ों को दिए जा रहे संस्कारों के पाठ

    • By Admin
    • June 4, 2026
    • 4 views

    गृह मंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल महाराज

    • By Admin
    • June 2, 2026
    • 8 views