बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

3 मार्च को संसद के सामने बैंक कर्मी करेंगे प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: 24 एवं 25 मार्च, 2025

हरिद्वार में शुक्रवार शाम को यू एफ बी यू की मांगों को लेकर पंचपुरी हरिद्वार की समस्त बैंक कर्मचारियों के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का संचालन कामरेड राजकुमार सक्सेना convegnor यू एफ बी यू जिला हरिद्वार ने किया और अध्यक्षता कामरेड शोभित शर्मा ने किया।

बैंक कर्मियों के हितों की रक्षा और अपनी मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च, 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की है। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

3 मार्च को संसद के सामने प्रदर्शन

बैंक यूनियनों ने 3 मार्च, 2025 को संसद के सामने धरना देने का भी फैसला किया है, जहां वे सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील करेंगे। यह हड़ताल बैंकिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

प्रमुख मांगें

UFBU ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पांच प्रमुख मांगें रखी हैं—

1. बैंकों में पर्याप्त भर्ती: कई वर्षों से बैंकों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे कार्यभार बढ़ रहा है। यूनियन ने पर्याप्त भर्ती की मांग की है।

2. पाँच दिवसीय बैंकिंग: वर्तमान में बैंक सप्ताह में छह दिन कार्यरत हैं। कर्मचारियों को राहत देने के लिए सप्ताह में पाँच कार्य दिवस लागू करने की मांग की गई है

3. लंबित मुद्दों का समाधान: वेतन सुधार, प्रमोशन, पेंशन आदि से जुड़े कई मुद्दे अभी तक लंबित हैं, जिनका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

4. नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करें: बैंकों में स्थायी पदों की जगह ठेके पर भर्ती बढ़ रही है, जिससे कर्मचारियों की नौकरी असुरक्षित हो रही है। यूनियन इसका विरोध कर रही है।

5. अन्य लंबित मांगों का समाधान: यूनियन ने बैंकों के निजीकरण और अन्य मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर आम ग्राहकों पर भी पड़ेगा, क्योंकि बैंकिंग सेवाएं दो दिनों तक बाधित रह सकती हैं। यूनियन का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो भविष्य में और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

डिप्टी जनरल सेक्रेटरी एआईयूबीओएफ शोभित शर्मा,पीएनबी मंडल अध्यक्ष प्रशांत मल्होत्रा, सेक्रेटरी राहुल खुराना, सेक्रेटरी मयंक तिवारी,ज्योति, अंकिता,सौरभ,प्रतीक, शिवम राजपूत,प्रदीप थपलियाल, विनय निठानी अनुराग गुप्ता गोपाल गर्ग अजय कुमार मोहित चौहान सौरभ अरोरा हिमांशु अजय कुमार राहुल चौहान ऋषभ,अनूप, राहुल उनियाल सुमित कुमार ज्योति यादव गौरव कुमार सत्यम सुमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने बृहस्पतिवार को अपर जिला सूचना अधिकारी से पदोन्नत होकर जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल शाह का जिला सूचना कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण…

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    • By Admin
    • July 2, 2026
    • 3 views

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    • By Admin
    • June 27, 2026
    • 4 views

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 9 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 10 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 8 views