Haridwar News अपर जिलाधिकारी पी.एल शाह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में सहायक अध्यापक (एल०टी०) पदों की विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होने वालीे परीक्षा के सम्बंध बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए

 

हरिद्वार

अपर जिलाधिकारी पी.एल शाह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में 18.08.2024 (दिन रविवार) को समय प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे होने वाली सहायक अध्यापक (एल०टी०) पदों की विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होने वालीे परीक्षा के सम्बंध बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात जोनल तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट, अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा से करना सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ठ निर्देश देते हुये कहा कि परीक्षा पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न हो, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि परीक्षा की ड्यूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, जिसका निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी से करना है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित समय के अनुरूप ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र में पेपर आयोग के दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल न हो। परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई फोटो स्टेट की दुकान खुली न रहें। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर ड््यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ आईडी कार्ड जरूर लायें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। बिजली विभाग परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार से रोस्टिंग न करे, यदि कोई फॉल्ट आता है तो उसे प्राथमिकता से दूर किया जाये।

यदि परीक्षा केन्द्र में फैक्स अथवा फोटो स्टेट मशीन हो तो उन्हें किसी कक्ष में बंद करके सील लगा दी जाए। यदि कोई दिक्कत आए तो सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करें या फिर आयोग के अधिकारी को देंगे। महिला परीक्षार्थी की महिला तथा पुरूष परीक्षार्थी की चैकिंग पुरूष ही करेंगे, परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी कक्ष के अंदर लगी हो उनका कोई परिचित परीक्षा न दे रहा हो यदि ऐसा हो तो उस कर्मचारी की ड्यूटी की अन्यत्र कक्ष में कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट परीक्षा केन्द्र पर लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केन्द्र के बाहर इस सम्बन्ध में बड़े अक्षरों में नोटिस लगाकर यह स्पष्ट कर दिया जाये कि आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित परीक्षार्थियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मचारियों तथा अधिकारियों के अतिरिक्त किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश न करने दिया जाये। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, आयुक्त प्रतिनिधि संतोष निगम, उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के.गुप्ता, नायाब तहसीलदार हरिद्वार युसुफ अली, परीक्षा केन्द्रो में सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्राचार्य तथा प्रवक्ता मौजूद थे।

_*—————–*_

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views