प्रस्तावित अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों में अभी से जुटी हरिद्वार पुलिस

*कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में की गई गोष्ठी आयोजित*

*राजपत्रित अधिकारियों सहित सिटी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियो ने किया प्रतिभाग*

*एसएसपी द्वारा समय से तैयारियों को बताया गया महत्वपूर्ण*

*रूपरेखा पर काम कर हर कमी को समय रहते दूर कर सकुशल आयोजन पर दिया जोर*

आज दिनांक 11 फरवरी 2025 की सांय एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सिटी क्षेत्र के सभी पुलिस ऑफिसर्स की गोष्ठी आयोजित की गई।

श्री डोबाल द्वारा सभी मातहतों से प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जारी महाकुंभ एवं जनपद हरिद्वार में पूर्व में संपन्न कराये गए कुंभ मेले में की गई पुलिस व्यवस्थाओं के आधार पर आगामी अर्धकुंभ मेला 2027 की कार्ययोजना तैयार करने पर परिचर्चा की गई।

इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस ऑफिसर्स द्वारा अपने-अपने अनुभव के आधार पर सुझाव साझा किए गए। रुपरेखा तैयार करने एवं परिलक्षित हो रही कमियों को समय रहते दूर रहने के लिए सभी सुझावों पर अमल किया गया।

श्री डोबाल द्वारा कुंभ मेले के दौरान जरूरी संसाधनों/ सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री का समय से प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकी समय से उन पर विचार-विमर्श कर बजट का आंकलन करते हुए अन्तिम प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके।

साथ ही बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई ताकी समय से सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। इसके साथ ही वर्तमान परिस्थिति अनुरुप कुंभ के दौरान स्थापित किए जाने वाले अस्थाई थानों/ पार्किंग के स्थान चिन्हित कर लिए जाने को भी जरूरी बताया।

बैठक में सम्मिलित सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी प्रकाश देवली द्वारा भी अपने लंबे अनुभव के आधार पर अपने सुझाव साझा किए गए।

  • Related Posts

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में ‘आयुर्वेद और आधुनिक जीवनशैली’ विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर…

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    सनातन को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी और सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव: डॉ. मनीषा दीक्षित

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 3 views

    निरंजनी अखाड़ा में साध्वी निरंजन ज्योति का हुआ भव्य स्वागत

    • By Admin
    • April 21, 2026
    • 4 views

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 4 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 7 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 9 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 8 views