लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में गूंजा गायत्री महामंत्र, हुई देवस्थापना 

हरिद्वार 6 फरवरी।

वर्ष 2026 गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष है और सिद्ध अखण्ड दीपक का भी सौ वर्ष पूरा हो रहा है। इस स्वर्णिम अवसर को अखिल विश्व गायत्री परिवार वृहद् स्तर पर मनाने जा रहा है। इस आयोजन हेतु अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या इन दिनों इंग्लैण्ड प्रवास पर हैं। वे एक विशेष आयोजन हेतु लंदन (इंग्लैण्ड) के हाऊस ऑफ पार्लियामेंट पहुंचे और वहाँ उपस्थित मंत्रियों, सदस्यों एवं अधिकारियों को इस स्वर्णिम अवसर पर गायत्री महामंत्र और अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। वैदिक परंपरानुसार देवस्थापना के चित्र की स्थापना कर पूजा अर्चना की और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया।

यह पहला मौका है- किसी यूरोपीय देशों की उच्च सदनों में गायत्री परिवार द्वारा देवस्थापना हुई और सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से प्रार्थना की गयी। आयोजन के दौरान उपस्थित समस्त मंत्रीगण, संसद सदस्य एवं अधिकारीगण पीतवस्त्र धारण किये और गायत्री परिवार के आयोजन में श्रद्धा भाव से शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय देशों में किसी समाजसेवी संस्था द्वारा यह पहला कार्यक्रम है। युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार न केवल भारत में वरन् विश्व के अस्सी से अधिक देशों में विस्तार हो रहा है।

हाऊस ऑफ पार्लियामेंट, वेस्टमिंस्टर (लंदन) में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए युवा आइकॉन डॉ पण्ड्या ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जहाँ गायत्री महामंत्र का गुंजायमान हुआ और शान्तिपाठ का भी सस्वर उच्चारण हुआ। गायत्री परिवार के लिए भी अलौकिक क्षण है। उन्होनें कहा कि यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ विश्व के लिए अनेक उपक्रमों का जन्म हुआ है। यहाँ से युगऋषि पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माताजी के सद्विचार पूरे देश में फैलेगा। इस दौरान इंग्लैण्ड के मंत्री, संसद सदस्यों आदि को युगऋषि पूज्य गुरुदेव द्वारा संपादित आर्ष साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंग्लैण्ड के कई मंत्री, सांसद सहित एफआईएल के निदेशक लार्ड रावल, बिशप लूसा, बिशप स्नाइडर, पार्लियामेंट के अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views