गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शौर्य दीवार पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया तिरंगे को नमन

हरिद्वार 26 जनवरी, 2025 एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कालेज में आज गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस से पूर्व अमर शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा कालेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की।

इस अवसर पर कालेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए।

कालेज के प्राचार्य व सदस्य, उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा परिषद प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने गणतंत्र दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का परिणाम तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. बत्रा ने डा अंजू अग्रवाल निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी का भी शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। उच्च शिक्षा निदेशक डा अंजू अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा में अध्ययन-अध्यापन करने वाले हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि हम सब मिलकर समाज में प्रचलित कुरीतियां, अंधविश्वासो व सामाजिक विकृतियों के अंधकार को दूर कर ज्ञान व चेतना के प्रकाश से भारत को गौरवान्वित करें। इस पुनीत अवसर पर संविधान द्वारा प्रदत्त एकता, सम्प्रभुता, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा भाईचारे की शपथ लेते हुए प्रत्येक नागरिक को नैतिक रुप से सुदृढ़ तथा आर्थिक रुप से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है।

प्रो. सुनील कुमार बत्रा व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा संजय कुमार माहेश्वरी ने उपस्थित समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आइए! राष्ट्र को सुविकसित, समृद्धशाली, गौरवमयी तथा विश्व अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्र का गर्व से वन्दन करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ मनमोहन गुप्ता डॉ सुंगधा वर्मा डॉ आराधना सक्सेना प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डा सुषमा नयाल, डा लता शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती आस्था आनन्द, दीपिका आनन्द, विवेक मित्तल, डा विजय शर्मा, डा विनीता चौहान डा मोना शर्मा, डा पल्लवी राणा, डा मिनाक्षी शर्मा, डा यादविन्दर सिंह भव्या भगत, साक्षी गुप्ता, प्रियंका चढ्डा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डा पुनीता शर्मा, प्रिंस श्रेात्रिय, डा सरोज शर्मा, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित कालेज के छात्र-छात्रा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views