कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभासद के प्रत्याशियों के समर्थन में निकाली रैली 

*Haridwar* उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद राज्यसभा महेंद्र भट्ट ने नगर पालिका शिवालिक नगर से भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा व सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में एक महा रैली निकाली मारेली नवोदय नगर से होते हुए केशव नगर इंद्रलोक नेहरू कॉलोनी और कुछ हिस्सा शिवालिक नगर तक आई रैली को जनता का अपार समर्थन और प्यार पूरे रास्ते पुष्प वर्षा आतिशबाजी वह ढोल नगाड़ों से मिलता रहा

जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की लहर हैं और प्रदेश का मतदाता प्रदेश भर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक वह तराई के क्षेत्र में हर जगह आज भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने जा रहा है उन्होंने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है और आज की ऐतिहासिक यात्रा में वह प्रदर्शित भी हो रहा है जनता का अपार समूह और प्यार हमारे प्रत्याशियों को मिल रहा है

अपार जन समर्थन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर पूरी तरह भगवे में रंग चुकी है यहां की जनता नरेंद्र भाई मोदीऔर पुष्कर सिंह धामी के विकास के रथ को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसका प्रदर्शन आज की ऐतिहासिक यात्रा में देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि सभासद से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी का होगा तो विकास की गति कई गुना तेजी से चलेगी उन्होंने कहा कि किसी के भी बहकावे में ना कर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव शर्मा व सभी सभासदों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें

उमड़े जन सैलाब से गदगद भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि पूरे जन संपर्क के दौरान आज चुनाव के अंतिम दिन तक जनता का उत्साह और जोश हम लोगों को और अधिक ताकत दे रहा है अब भगवा यात्रा को कोई भी रोकने वाला नहीं है कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित सभी सभासद पद के प्रत्याशी मैदान छोड़कर खुद ही भाग खड़े हुए हैं अब वह चुनाव लड़ने की बजाय अपनी जमानत बचाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं यह चुनाव कांग्रेस के लिए धरातल तरसते वाला चुनाव साबित होने वाला है नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तो कई दिन पहले ही मैदान से बाहर हो गए हैं और वह अब गाने बजाने का सहारा लेने का प्रयास कर रहे हैं जो की जनता भी समझ चुकी है जिन्होंने जमीन पर कामना किया हो वह इस प्रकार के खोखले और लुभाने कार्यक्रमों से केवल और केवल अपना मन बहला रहे हैं जनता ने यहां पर भगवा बोर्ड बनाने का निर्णय ले लिया है उन्होंने कहा कि नवोदय नगर से लेकर शिवालिक नगर से होते हुए सुभाष नगर तक सभी के सभी 13 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और नगर पालिका के अधूरे कार्यों को हम बोर्ड की पहले ही बैठक में पास करेंगे अगले 5 सालों में जनता का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इस क्षेत्र को उत्तराखंड का नंबर एक क्षेत्र बनाएंगे नगर पालिका शिवालिक नगर एक आदर्श नगर पालिका का दर्जा लगी

चुनाव मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि आज की रैली में हजारों लोगों ने सड़कों पर आकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट व राजीव शर्मा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का जोरदार अभिनंदन किया यह अभिनंदन 23 जनवरी को मतदान के रूप में जब मत पेटी में जाएगा तो सभी विपक्षी दल के पैरों के नीचे से जमीन सड़क जाएगी और नगर पालिका शिवालिक नगर को ट्रिपल इंजन की सरकार मिलेगी जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास और तेजी से होगा

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक आदेश चौहान सभासद प्रत्याशी राहुल कुमार जिला महामंत्री आशु शर्मा सुधांशु अशोक शर्मा पवन सैनी नरेश बालियान पुष्पेंद्र गुप्ता अरविंद कुमार विजय धीमान रितु ठाकुर कैलाश भंडारी गौरव रौतेला गौरव गुर्जर निर्मला चीलवाल कल्पना कुशवाह अजय मलिक आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views