निकाय चुनाव में भाजपा को मिल रहा जनता का अभूतपूर्व समर्थन:पुष्कर सिंह धामी

*Haridwar* भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के समर्थन में आयोजित रोड शो में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है रोड शो तुलसी चौक मायापुर से प्रारंभ हुआ शिव मूर्ति चौक बाल्मीकि चौक कोतवाली होते हुए हर की पौड़ी पर समाप्त हुआ रास्ते भर मुख्यमंत्री का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर हरिद्वार की जनता ने भव्य स्वागत किया उन्होंने कहा कि जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है उत्तराखंड में तेजी से मूलभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है देश और प्रदेश के साथ निगमो में भी अगर भाजपा का बोर्ड होगा तो विकास की गति और तेज होगी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बेहतर तालमेल रहेगा हरिद्वार को आधुनिक शहर बनाने के लिए कार्य करना होगा निगम में भाजपा का बोर्ड बनते ही भाजपा ने जो संकल्प पत्र जनता के बीच घोषित किया है उन सभी कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा

भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी के रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने यह साबित कर दिया है की हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी की विजय श्री निश्चित है आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह हरिद्वार की जनता को आधारहीन मुद्दों से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती किरण जैसल ने रैली में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मुझे अपार हर्ष हो रहा है कि आज पूरे नगर निगम क्षेत्र के मेरी बहनो और भाइयों ने आकर के मुझे अपना आशीर्वाद दिया है

किरण जैसल के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने बताया की मुख्यमंत्री जी की रैली के बाद हरिद्वार शहर की जनता में अपार उत्साह है और यह उत्साह दिनांक 25 दिसंबर को होने वाली मतगणना में बड़े अंतर की जीत में परिवर्तित होगा

आज के रोड शो में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल रानीपुर विधायक आदेश चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद प्रथम मेयर मनोज गर्ग मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर हीरा सिंह बिष्ट धीरेंद्र गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी अन्नू कक्कड़ प्रीति गुप्ता संजय अग्रवाल चंद्रशेखर कुर्ल वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र राकेश गोयल विमल दयानी सचिन शर्मा राजू मनोचा राकेश राजपूत योगेश चौहान नितिन चौहान विपिन शर्मा दिनेश पांडे सचिन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    हरिद्वार, शनिवार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर…

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 9 views