कांग्रेस ने जारी किया 10 सूत्रीय संकल्प पत्र

कॉरिडोर मुक्त, नशा मुक्त, अपराध मुक्त हरिद्वार और जगजीतपुर मेडिकल कालेज व जिला महिला अस्पताल के निजीकरण को बनाया प्रमुख चुनावी मुद्दा

हरिद्वार, 19 जनवरी। कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय रोड धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी करते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस हरिद्वार को कॉरिडोर मुक्त, नशा (स्मैक) मुक्त, अपराध मुक्त और मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर और जिला महिला अस्पताल के निजीकरण के विरोध का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में है। हरिद्वार में कांग्रेस का बोर्ड निर्वाचित होने पर कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान के नेतृत्व में हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरिद्वार को बचाना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा। कॉरिडोर के नाम पर भाजपा द्वारा व्यापारियों को उजाड़ने और हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को नष्ट करने की साज़िश रची जा रही है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य धन उगाही करना है। जनता का उत्पीड़न आदत में शुमार है। कांग्रेस के शासन काल में ही हरिद्वार का विकास हुआ है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चौहान एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है। शांतरशाह प्रकरण भाजपा की साख पर बट्टा है। आज तक रेप कांड के किसी आरोपी को सजा नहीं हुई है। निवर्तमान मेयर पति अशोक शर्मा ने भाजपा के चुनावी संकल्प को झूठ का मसौदा बताते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव जनहित की भावनाओं का अपमान किया है। नगर निगम की दान की भूमि पर बने सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर का पीपी मोड पर संचालन आम जनता के साथ अन्याय है। अब महिला चिकित्सालय को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी संवेदनशील और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। नगर निगम के कार्यों में सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार प्रयासरत रहेगी। सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता जोशी एवं शशि झा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी फ़र्क है। भाजपा के लोगों ने हमेशा हरिद्वार के विकास में अवरोध उत्पन्न किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि साफ सफाई, सड़क निर्माण और स्वच्छता सेवाओं के सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी ठोस कदम उठाएगी । पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना, रविश भटीजा, एड.अरविंद शर्मा, राजेन्द्र भारद्वाज, अंजू मिश्रा, शशि झा, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views