दुष्कर्म में मदद करने की आरोपी मां की जमानत अर्जी रद्द

हरिद्वार।

पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म में सहायता करने की आरोपी मां की जमानत अर्जी अपर जिला जज एफटीएससी चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेन्द्र चौहान ने बताया कि वर्ष 2014 में असम के गांव मोरी देऊसाल निवासी आरोपी मां हरिद्वार में रहने वाले कृष्ण मुरारी के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहने आई थी। वर्ष 2021 में आरोपी मां अपनी पुत्री को असम से हरिद्वार अपने पास ले आई। आरोप लगाया था कि जनवरी 2022 में मुख्य आरोपी कृष्ण मुरारी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यहीं नहीं, आरोपी मां पर पीड़िता पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप है। आरोप है कि पीड़िता के शिकायत करने पर आरोपी मां ने चुप रहने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी मां व मुख्य आरोपी कृष्ण मुरारी पर पीड़िता को गाजियाबाद यूपी निवासी अपने परिचित शुक्ला परिवार के यहां भेज दिया था। जहां पीड़िता ने सारी आपबीती शुक्ला परिवार को बताई थी। वहीं, आरोपी मां पर असम में शुक्ला परिवार पर झूठा मुकद्दमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान पीड़ित लड़की ने मुख्य आरोपी कृष्ण मुरारी पर दुष्कर्म करने और अपनी आरोपी मां पर दुष्कर्म में सहायता कराने का बयान पुलिस को दिया गया था। पीड़ित लड़की ने शुक्ला परिवार को निर्दोष बताया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण मुरारी व आरोपी मां को गिरफतार कर जेल भेज दिया था। विवेचना पूरी करने पर विवेचक एसआई प्रियंका भारद्वाज ने दोनों के विरुद्ध संबधित धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। फिलहाल, केस में पीड़ित लड़की समेत छह गवाह के बयान दर्ज हो चुके हैं।मामले की सुनवाई के बाद अपर जिला एफटीएससी न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने आरोपी मां की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views