शुभांकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ पहुंचे हरिद्वार

*हरिद्वार 17 जनवरी 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्ंद्र सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए शुभांकर मौली के साथ तीन प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट परिसर में पूजा अर्चना कर रथों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया उसके बाद मौली शुभांकरों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को 38वें राष्ट्रीय खेल की कैप भेंट की।

प्रचार रथ आज से जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों, शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन किए जा रहे हैं और सभी को शुभकामनाए देते हुए बताया कि खेलों का आयोजन बड़े ही गर्व का विषय हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आवाह्न किया, इसके प्रचार प्रसार के लिए तीन कैंटर आज रवाना किए जा रहे है जो विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज विभिन्न स्कूलों में जायेगे। जहॉ बच्चों और आमजन से मिलेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनो को खेलों से जोड़ना है, जिससे जनपद का प्रत्येक नागरिक जुड़ा हुआ महसूस करे क्योंकि यह उसका अपना कार्यक्रम है, जो हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है ।

उन्हेांने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बहुत सुंदर, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई है, साथ ही यह पर जो भी खिलाड़ी मौजूद है वह मेहनत करे ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके, वहॉ अच्छा से अच्छा प्रर्दशन कर देश और राज्य का नाम रोशन करें।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियो को शुभकामना प्रेषित की। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी ने मतदान जागरूकता के लिए सभी को शपथ दिलाई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 03 प्रमोशनल कैन्टर शुभंकर (मौली) सहित जनपद हरिद्वार भ्रमण पर रहेगेदिनांक 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय खेलो की मशाल आगमन पर स्वागत शान्तिकुंज में किया जायेगा। तत्पश्चात मशाल रैली का आयोजन निर्धारित रूट से होते हुए रोशनाबाद स्टेडियम में समाप्त किया जायेगा। दिनांक 21 जनवरी, 2025 को मशाल रैली के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हरिद्वार में किया जायेगा। तत्पश्चात गंगा आरती के समय मशाल हर की पैडी में उपस्थित रहेगी।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एआरटीओ रश्मि पंत, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, एडीईओ अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी, स्वीप के ब्रांड अंबेसडर टॉयलेट मेन रमेश भटेजा, सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी, व्यैक्तिक सहायक सुदेश आदि उपस्थित थे।

——–

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views