वोटरों को लुभाने के लिए लायी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को हरिद्वार “रुड़की” पुलिस ने किया जब्त

*एसएसपी हरिद्वार के सुदृढ़ नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का धमाकेदार💥प्रदर्शन जारी*

*निकाय चुनाव के सकुशल संपादन हेतु आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*शानदार कार्यवाही करते हुए रुड़की पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब की बरामद, लग्जरी कार भी की जब्त*

*अवैध नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की एक के बाद एक लगातार की जा रही कार्यवाही को मिल रहा जनता का समर्थन*

*”निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु हमारी कई टीमें फील्ड में हैं, जो भी नशे का कारोबार करेगा सबको जेल भेजेंगे :: एसएसपी हरिद्वार”*

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “हरिद्वार पुलिस द्वारा” दिन रात मेहनत करते हुए शहर से लेकर देहात तक व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिविल लाइन कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा सोनाली पुल से माजरा की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया जिसमें तलाशी में कार से 20 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब का जखीरा बरामद हुआ हरिद्वार रुड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

आरोपी ने बताया कि यह शराब विभिन्न स्थानों से इकट्ठा की गई थी और नगर निकाय चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों को देने के लिए ले जा रहा था लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने पकड़ लिया।

नगर निकाय चुनाव में बेहद चौकस हरिद्वार पुलिस द्वारा आए दिन एक के बाद एक नशे की खेप पकड़े जाने पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के शानदार नेतृत्व एवं कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

*नाम पता आरोपित-*

अमित पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम भारापुर भौरी, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार (उम्र 35 वर्ष)

*बरामदगी-*

1. वाहन: कार संख्या UK 08 BA 4332

2. शराब विवरण

• 06 पेटी रॉयल स्टैग (कुल 284 क्वार्टर)

• 02 पेटी इम्पीरियल ब्लू (कुल 92 क्वार्टर)

• 02 पेटी इम्पीरियल ब्लू (कुल 46 अध्धे)

• 10 पेटी माल्टा शराब (कुल 480 क्वार्टर)

*पुलिस टीम-*

1. उ.नि. चंद्र मोहन

2. अ.उ.नि. पुष्कर सिंह चौहान

3. हे.कानि. दिनेश गुप्ता

4. कानि. प्रयाग जोशी

5. कानि. रईश खान

  • Related Posts

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    हरिद्वार, शनिवार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर…

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ समापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views

    जापान की साध्वी योगमाता सत्यप्रेम गिरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 5 views

    श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

    • By Admin
    • June 16, 2026
    • 9 views