निकाय चुनाव में किसी दल का समर्थन नहीं करेगी शिवसेना

पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-देवेंद्र प्रजापति

हरिद्वार, 11 जनवरी। शिवसेना ने निकाय चुनाव में भाजपा सहित किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देने ऐलान किया है। शनिवार को शिव सेना (शिंदे)े के प्रदेश प्रमुख देवेन्द्र प्रजापति ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शिवसेना के राष्ट्रीय कार्यालय महाराष्ट्र में चली दो दिवसीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने तय किया कि शिवसेना उत्तराखंड में हो रहे नगर निकाय चुनावों में भाजपा सहित किसी भी राजनीतिक दल को किसी भी प्रकार का कोई समर्थन या सहयोग नहीं करेगी। इस निर्णय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे एवं राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल ने प्रदेश कार्यकारिणी को दी।

प्रजापति ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना उत्तराखंड की अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राजनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड में शिवसेना का कोई भी व्यक्ति अपने को शिवसेना पदाधिकारी बता कर भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों को समर्थन देता है तो उस पर संगठन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय से यह भी आदेश मिला है कि उत्तराखंड के प्रभारी पद एवं सभी प्रकार के मोर्चों को भंग कर दिया गया है। जो व्यक्ति इन पदों पर कार्य कर रहे हैं फिलहाल तत्काल प्रभाव से उन पदों को निरस्त कर दिया गया है। इन पदों पर केंद्रीय स्तर से सूची तय हो चुकी है। जो जल्द ही राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा उत्तराखंड को प्राप्त होगी जिसकी प्रेस के माध्यम से घोषणा की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह, जिला संपर्क प्रमुख देहरादून अनिल प्रजापति, प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर, प्रदेश कोषप्रमुख सुरेंद्र चौधरी व प्रदेश आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 6 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views