Haridwar विभिन्न दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Haridwar भारतीय जनता पार्टी में नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा का चुनावी रथ तेजी से बढ़ता जा रहा है और ऐसा आभास होने लगा है कि चुनावी तिथि तक अन्य दलों के प्रत्याशी दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का अभियान निरंतर जारी है।

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है अन्य दलों के लोगों को भी आज अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित नजर आ रहा है क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके सदस्य 24 घंटे जनता के बीच रहकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करते हैं।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अन्य दलों के शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और भाजपा में ही एक ऐसा दल है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता का उच्च पद पर पहुंच सकता है भाजपा परिवारवाद व सामंतवाद से दूर है कुछ पदों पर वह लोग आसीन हुए जो कभी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं श्री रामलीला रंगमंच मायापुर के मुख्य दिग्दर्शक गौरव कालरा अपने पिता कमल कुमार कालरा जो कि लगभग 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के समर्थक रहे हैं उनके साथ अपने साथी गगन चड्ढा अशोक अग्रवाल रामकिशन आदेश कुमार बिट्टू कश्यप आकाश कुमार बिट्टू शर्मा राजेश शर्मा गोपाल शर्मा राजकुमार राजेश शर्मा रितिक राजपूत अंकित कुमार पंकज सिंह नवदीप गर्ग सोनू कुमार विक्रम ठाकुर सहित अनेको लोगों ने जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने भाजपा में सम्मिलित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपका सम्मान को भाजपा में पूर्ण रूप से सुरक्षित रखा जाएगा।

साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि इस चुनावी बेला में भाजपा की ऐसी आंधी चला दें जिससे विपक्षी पार्टियां चुनावी तिथि से पूर्व ही मैदान छोड़कर भाग खड़ी हो।

सभा के अंत में मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने सभी का धन्यवाद करते हुए चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर विमल कुमार मनोज गर्ग आशु चौधरी आशुतोष शर्मा अनिल अरोड़ा प्रदीप त्यागी अनु कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली…

    Haridwar अपराध समीक्षा से पूर्व मेन ऑफ द मंथ हेतु चयनित 29 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

      *अपराध गोष्ठी हेतु जनपद पुलिस मुख्यालय में उपस्थित हुए जनपद के समस्त अधिकारी *अपराधों के खुलासे पर होनहारों की थपथपाई पीठ, लापरवाही पर कई कोतवालों को लगाई फटकार* *क्राइम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 3 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर के पुजारियों को मिले बिना जेब वाले वस्त्र, चढ़ावे में पारदर्शिता पर ट्रस्ट का बड़ा कदम

    • By Admin
    • July 15, 2026
    • 5 views

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 7 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 9 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 9 views