भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार को गति देते हुए वार्डों में कार्यालय खोलकर अपना प्रचार तेज कर दिया 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी प्रचार को गति देते हुए वार्डों में कार्यालय खोलकर अपना प्रचार तेज कर दिया है। प्रमुख रूप से आज अंबेडकर नगर शास्त्री नगर श्रवण नाथ नगर भूपतवाला भीमगोड़ा कृष्णा नगर आवास विकास खन्ना नगर चाकलान हरिलोक वार्डों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन नगरनिगम प्रत्याशी किरण जैसल विधायक मदन कौशिक जिला अध्यक्ष संदीप गोयल रानीपुर विधायक आदेश चौहान पूर्व मेयर मनोज गर्ग महामंत्री आशु चौधरी आशुतोष शर्मा विकास तिवारी लव शर्मा विमल कुमार आदि ने किया इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस चिंतित है कांग्रेस प्रत्याशियों को लगने लगा है कि उनकी जमानत जप्त होगी जितने काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए हैं यह हम सब जानते हैं भूमिगत गैस पाइपलाइन से लेकर भूमिगत विद्युत लाइन हो सड़कों का जाल हो मेडिकल कॉलेज हो हरिद्वार शहर में सड़कों का जाल हो उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल का निर्माण हो अथवा डिग्री कॉलेज संचालित करना हो भाजपा की सरकार ने चहुमुखी विकास करने का काम किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया।

मेयर प्रत्याशी किरण जैसन ने भी आये हुए जनमानस को अपील करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा जो समर्थन मुझे दिया जाएगा मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हरिद्वार को पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का काम करूंगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय बन गई है और जनता को लगने लगा है कि विकास केवल भाजपा ही कर सकती है कांग्रेस राज्य में मात्र भ्रष्टाचार ही कर सकती है इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जो उत्साह भाजपा कार्यकर्ताओं में दिख रहा है उससे भाजपा की जीत तो तय है ही हमें तो अब जीत के अंतर को इतना बढ़ाना है कि भविष्य में कांग्रेस का सिंबल लेने को कार्यकर्ता ही नहीं मिल पाए उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा प्रदेश में भाजपा सांसद और विधायक भी भाजपा के और मेयर पद पर भाजपा की विजय से हरिद्वार में विकास के नए आयाम मिलेंगे और हरिद्वार जो विश्व स्तर पर अपनी धार्मिकता के कारण जाना जाता है वह विकास की दृष्टि के कारण जाना जाएगा इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी निशा देवी राजेंद्र कटारिया दीपक शर्मा सुनीता शर्मा सुमित चौधरी पीएस गिल राजेश शर्मा मोनिका सैनी आशुतोष चक्रपाणि संदीप शर्मा आदि ने भाजपा नेताओं को आस्वस्थ किया कि उनके क्षेत्र से भाजपा भारी बहुमत से विजय होगी।

  • Related Posts

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    हरिद्वार। आगामी 2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लिया है। परिषद एवं…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    हरिद्वार 19 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। सातवें दिन का आरंभ योगाभ्यास और मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 3 views

    विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 4 views

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 4 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 9 views